विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं नहीं चाहता था कि..', Singham Again में 'डेंजर लंका' बनकर छा गए अर्जुन कपूर, 5 एक्टर्स को किया क्लीन बोल्ड

Published: Sun, 03 Nov 2024 01:36 PM (IST)

अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन (Singham Again) फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन ...और पढ़ें

सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने लूटी वाहवाही/ फोटो- Instagram
सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने लूटी वाहवाही/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विलेन के रूप में अर्जुन कपूर को मिला खूब प्यार
  2. 'डेंजर लंका' बनकर सिंघम अगेन में छाए अर्जुन
  3. बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है 'सिंघम अगेन'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। पहले ही फिल्म से जिस तरह अर्जुन छाए थे, उसे देखते हुए यही लग रहा था कि उनका बॉलीवुड करियर काफी ब्राइट है। अभिनेता ने अपने 13 साल के करियर में 19 फिल्में की, जिसमें से सिर्फ छह फिल्में ही हिट रहीं।

हालांकि, अब एक बार फिर से उनका करियर ट्रैक पर लौट आया हैं, लेकिन वह इस बार हीरो बनकर नहीं, बल्कि विलेन धूम मचा रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में उन्होंने एक लंबे समय बाद विलेन की भूमिका अदा की है।

उन्होंने स्क्रीन पर विलेन बनाकर ऐसी जान फूंकी कि पांच बड़े सुपरस्टार्स भी उनके सामने फीके पड़ गए। अब हाल ही में 'सिंघम अगेन' के लिए लोगों से मिल रहे हैं प्यार को पाकर अर्जुन कपूर का दिल भर आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

मैं दर्शकों और रोहित सर को निराश नहीं करना चाहता था

अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खतरनाक विलेन 'डेंजर लंका' का किरदार अदा किया है, जो कलयुग में 'रावण' हैं।

यह भी पढ़ें: Singham Again Collection Day 2: 'सिंघम' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फोड़ा बम, 'भूल भुलैया 3' पर नहीं खाया तरस

जिस तरह से 'टू स्टेट्स' एक्टर ने अपने किरदार में जान भरी है और विलेन के रूप में उभरकर आए हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

ऑडियंस से मिल रहे प्यार के बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

"15 महीने पहले रोहित शेट्टी सर ने मुझे इस बेहतरीन रोल के लिए चुना था। उस समय से ही मैंने इस किरदार के लिए खुद को समर्पित कर दिया और इस बात को सुनिश्चित किया कि मैं उन्हें सिंघम के फैंस और मेरे दर्शकों को निराश न करूं। आज आपके प्यार ने मुझे 'डेंजर लंका' के रूप में स्वीकार कर लिया है"।

इश्कजादे का लड़का अब आदमी बन गया है-अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, "मैं आप लोगों के सपोर्ट और शब्दों के लिए इतना ज्यादा शुक्रगुजार हूं, जिसे मैं शब्दों में पूरी तरह से बयां नहीं कर पा रहा हूं। 'इश्कजादे' के समय पर आपको जिस लड़के से प्यार हुआ था, वह अब आदमी बन गया है, जिसकी एनर्जी और पागलपंती आपने सिंघम अगेन में देखी है। आपका मुझपर विश्वास और साहस मेरे लिए पूरी दुनिया है, जिसने मेरे जुनून को बढ़ाने में फ्यूल का काम किया है। इस शानदार सफर के लिए आप सबका शुक्रिया"।

arjun kapoor instagram

arjun kapoor-instagram

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन अर्जुन ने अपने शानदार अभिनय से सबकी लाइमलाइट ले ली।

यह भी पढ़ें: Singham Again Collection Day 1: 'बाजीराव सिंघम' की हाई-वोल्टेज दहाड़, पहले ही दिन कब्जा लिया बॉक्स ऑफिस