विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एक सेकंड के लिए दिल को छूना', Arjun Kapoor के ब्रेकअप कन्फर्म करने के बीच Malaika Arora ने किया ऐसा पोस्ट

Published: Thu, 31 Oct 2024 09:15 AM (IST)

Singham Again एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने महीनों बाद गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने ब्रेकअप की ...और पढ़ें

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मलाइका-अर्जुन ने 6 साल तक किया था डेट
  2. कुछ महीने पहले से शुरू हुई थी ब्रेकअप की खबरें
  3. एक इवेंट में अर्जुन ने कन्फर्म किया ब्रेकअप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी महीनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने साल 2018 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन 6 साल बाद उनके अलग होने की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया था। महीनों तक दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर शांत रहे, लेकिन बीते दिनों अर्जुन कपूर ने इसकी पुष्टि कर दी है।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में मलाइका के साथ अपने ब्रेकअप को कन्फर्म कर दिया है। सिंघम अगेन (Singham Again) की कास्ट के साथ पार्टी में पहुंचे अर्जुन ने साफ कर दिया है कि अब वह फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह अभी सिंगल हैं। अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किय है।

मलाइका का क्रिप्टिक पोस्ट

अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को कन्फर्म करने के बीच मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की ओर इशारा कर रहा है। एक्ट्रेस के क्वोट में लिखा है, "एक सेकंड के लिए दिल को छूना किसी आत्मा को जीवन भर के लिए छू सकता है।"

यह भी पढ़ें- 'मुश्किल में हमेशा...' अरबाज से तलाक के वर्षों बाद पहली बार Salman Khan और मलाइका के रिश्ते पर बोलीं सीमा सजदेह

ब्रेकअप की ऐसी मिली थी हवा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने उस वक्त और जोर पकड़ लिया, जब जून में एक्ट्रेस ने उन्हें बर्थडे विश नहीं किया। फिर मलाइका के बर्थडे पर भी सिंघम अगेन ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। कभी दोनों एक-दूसरे का बर्थडे ग्रैंड तरीके से या फिर इंटरनेशनल टूर के साथ सेलिब्रेट करते थे, लेकिन आज वे एक-दूसरे को विश भी नहीं कर रहे हैं। इन इशारों ने फैंस को यकीन दिला दिया था कि वे साथ नहीं हैं।

Malaika Arora and Arjun Kapoor- Instagram

मलाइका का सहारा बने थे अर्जुन

पिछले महीने मलाइका अरोड़ा के पिता की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी, जिसे सुसाइड बताया गया। इस बुरे वक्त में अर्जुन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का सहारा बने थे। जैसे ही उन्हें यह खबर मिली, वह तुरंत एक्ट्रेस के पास गए और उन्हें हौंसला दिलाया। उस वक्त लोगों को लगा कि शायद ब्रेकअप की खबरें झूठी हैं, लेकिन अब खुद एक्टर ने ही कबूल कर लिया है कि वह सिंगल हैं। 

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसा है Malaika Arora का हाल? एक्ट्रेस ने कहा - 'मुझे कोई पछतावा नहीं'