Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sikandar Advance Booking: Salman Khan की 'सिकंदर' ने एडवांस बुकिंग में अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 08:59 PM (IST)

    Sikandar Advance Booking Collection सलमान खान की ‘सिकंदर’ के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसकी एडवांस बुकिंग दो दिन पहले 25 मार्च को खुल गई थी। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए किसी का भाई किसी की जान को पीछे छोड़ दिया है।

    Hero Image
    सलमान खान की सिकंदर का कलेक्शन (photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस के लिए आने वाला रविवार एक्शन से भरपूर होने वाला है। एक्टर की सिकंदर 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। भाईजान इस फिल्म के जरिए वापसी करने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी 25 मार्च को खोल दी गई थी। तब से सिकंदर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। प्री-सेल रिकॉर्ड से सलमान-रश्मिका स्टारर फिल्म को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन-कौन आएगा नजर?

    इस रविवार को सिनेमाघरों में डेब्यू करते हुए, सिकंदर की प्री-सेल टिकट संख्या 1,50,000 से अधिक है, जो अप्रैल 2023 में रिलीज हुई सलमान की आखिरी फिल्म से बहुत बड़ा अंतर है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में सत्यराज, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और अन्य ने भी अभिनय किया है।

    यह भी पढ़ें: Sikandar Advance Booking: सिकंदर ने तीसरे दिन चौंकाया! तीन दिन में ही बिक गए इतने लाख टिकट

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक्ड सीट के साथ 10.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन सलमान की पिछली रिलीज,किसी का भाई किसी की जान से अधिक है। सिकंदर के पास वर्तमान में 13,000 से अधिक शो हैं जो पहले दिन पूरे भारत में चलेंगे। महाराष्ट्र और दिल्ली से सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है। इसके अलावा, एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले थे जिससे उनकी उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। वहीं थिएटर इस सूची में नए शो जोड़ रहे हैं क्योंकि ईद वीकेंड पर प्री-बुकिंग संख्या बढ़ने की संभावना है।

    बढ़ाए जाएंगे फिल्म के शोज

    साल 2025 अब तक बॉलीवुड फिल्मों के लिए शानदार रहा है, जिसमें छावा अपनी रिलीज के 40 दिन बाद ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बावजूद सुर्खियों में है। सिकंदर भी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि वह दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। भारी डिमांड की वजह से दिल्ली और महाराष्ट्र में टिकट के प्राइस अचानक से महंगे हो गए हैं। अब देखते हैं भाईजान पहले दिन क्या कमाल करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 31 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।

    यह भी पढ़ें: फैंस के बीच Sikandar का बुखार! मल्टीप्लेक्स में दोगुनी हुई टिकट की कीमत, दिल्ली-मुंबई में बुरा हाल