Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shaitaan Day 8 Box Office: पीछे हटने को तैयार नहीं 'शैतान', 8वें दिन हुई बंपर नोटों की बारिश

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:45 PM (IST)

    Shaitaan Box Office Day 8 अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान ने अपना जलवा सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक बखूबी बिखेरा है। कमाई के मामले में ये फिल्म अब तक काफी असरदार साबित हुई है और आने वाले दिनों में भी ये अपनी छाप छोड़ती हुई दिखेगी। ऐसे में शैतान के 8वें दिन के कलेक्शन को जानते हैं।

    Hero Image
    आठवें दिन शैतान ने किया इतना कारोबार (Photo Credit-X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Day 8 Box Office Collection: फिल्म शैतान ने रिलीज के पहला सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ऐसे माना जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर-द नक्सल स्टोरी की रिलीज से शैतान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन अजय देवगन और माधवन की फिल्म के दूसरे शुक्रवार के कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर ये कह सकते हैं कि शैतान इन दोनों मूवी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 8वें दिन शैतान के खाते में कितने नोट आए हैं। 

    शैतान की कमाई का शानदार सिलसिला जारी

    डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी शैतान एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर है। ये फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आगे की तरफ रुख कर रही है। हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ये मूवी बेहतरीन तरीके से निरंतर अच्छा कारोबार करती नजर आ रही है। 

    रिलीज के 8वें दिन भी शैतान ने यही सिलसिला जारी रखा है। सैकनिल्क की तरफ से साझा किए गए शैतान के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार इस मूवी ने दूसरे शुक्रवार को करीब 5 करोड़ की उम्दा कमाई की है। 7वें दिन की तुलना में आज कलेक्शन में कोई ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिली है। 

        पहला दिन     15.91 करोड़
        दूसरा दिन     19.18 करोड़
        तीसरा दिन      20.74 करोड़
        चौथा दिन      7.81 करोड़
        पांचवा दिन      6.57 करोड़
        छठा दिन      6.27 करोड़
        सातवां दिन      5.82 करोड़
        आठवां दिन      5 करोड़
         कुल      85 करोड़

    100 करोड़ से थोड़ी से दूर शैतान

    दूसरे फ्राइडे की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब शैतान का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 85 करोड़ का हो गया है। ऐसे में आने वाले वीकेंड में अजय देवगन और ज्योतिका की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेती हुई दिख सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Day 5 Box Office: वीक डे में भी नहीं कम हुआ 'शैतान' का क्रेज, 5वें दिन कर डाली सॉलिड कमाई