विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चीन में सलमान का ख़राब प्रदर्शन जारी, सुल्तान को अब सिर्फ़ इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 04 Sep 2018 01:30 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:55 AM (IST)

सुल्तान ने 9 लाख 40 हजार डॉलर यानि छह करोड़ 68 लाख रूपये का मामूली ओपनिंग ली थी। यानि उसकी तुलना में सोमवार को 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

Box Office: चीन में सलमान का ख़राब प्रदर्शन जारी, सुल्तान को अब सिर्फ़ इतने करोड़
Box Office: चीन में सलमान का ख़राब प्रदर्शन जारी, सुल्तान को अब सिर्फ़ इतने करोड़

मुंबई। सलमान खान की सुल्तान ने भारत के बॉक्स ऑफ़िस पर भले ही 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर अपने लिए इतिहास रचा हो लेकिन चीन में इस फिल्म की कमाई को भूगोल बिगड़ गया है। फिल्म चार दिन में 25 करोड़ भी नहीं जुटा पाई है।

अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म सुल्तान इस शुक्रवार 31 अगस्त को चीन में दस्तक दी। फिल्म ने चौथे दिन यानि सोमवार को 0.42 मिलियन डॉलर यानि दो करोड़ 98 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को अब तक 3.43 मिलियन डॉलर यानि 24 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। पहले तीन दिनों में सुल्तान सिर्फ 3.02 मिलियन डॉलर यानि 21 करोड़ 37 लाख रूपये जोड़ पाई थी। चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान की सुल्तान ने 9 लाख 40 हजार डॉलर यानि छह करोड़ 68 लाख रूपये का मामूली ओपनिंग ली थी। यानि उसकी तुलना में सोमवार को 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

चीन में सुल्तान को 11000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है । लेकिन दर्शकों की संख्या दो लाख से घट कर 95 हजार तक आ गई है। सलमान की ये दूसरी फिल्म है जो चीन में रिलीज़ हुई है। इससे पहले सलमान की बजरंगी भाईजान वहां रिलीज़ हुई थी। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म ने उस समय चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर पहले वीकेंड में 8.49 मिलियन डॉलर यानि 55 करोड़ 22 लाख रूपये का था। चीन के बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से मुकाबला तो दूर सलमान की सुल्तान उनकी फिल्मों के पास तक भी नहीं पहुंची है। पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार पहले चार दिनों में सुल्तान से कहीं आगे रही।

अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान देसी से विदेशी रेसलिंग(फाइटिंग) के खिलाड़ी बने थे जो एक बार तो हौसलापस्त हो जाता है और लेकिन उसकी पत्नी उसे मोटिवेट करती हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म में रणदीप हुडा, अमित साध और अनंत विधात शर्मा ने भी काम किया था। भारत में 36 करोड़ 54 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 300 करोड़ 45 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Box Office: चाइना वाले नहीं समझ पाए सलमान का ‘सुल्तानी दांव’, पहले वीकेंड में बुरा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।