विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चाइना वाले नहीं समझ पाए सलमान का ‘सुल्तानी दांव’, पहले वीकेंड में बुरा हाल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 03 Sep 2018 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 12:03 PM (IST)

चीन में सुल्तान को 11000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है और प्रतिदिन करीब 40,000 शोज़ हो रहे हैं।

Box Office: चाइना वाले नहीं समझ पाए सलमान का ‘सुल्तानी दांव’, पहले वीकेंड में बुरा हाल
Box Office: चाइना वाले नहीं समझ पाए सलमान का ‘सुल्तानी दांव’, पहले वीकेंड में बुरा हाल

मुंबई। सलमान खान भारत के बॉक्स ऑफ़िस पर तो अपना दमखम साबित कर देते हैं लेकिन चीन के बॉक्स ऑफिस पर वो लगातार दूसरी बार फेल हुए हैं। उनकी फिल्म सुल्तान ने चीन में तीन दिनों में सिर्फ 21 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म सुल्तान इस शुक्रवार 31 अगस्त को चीन में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले तीन दिनों में सिर्फ 3.02 मिलियन डॉलर यानि 21 करोड़ 37 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। रविवार को चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सिर्फ़ 9 लाख 70 हजार डॉलर यानि 10 करोड़ 99 लाख रूपये की कमाई की है। ये सलमान खान का बेहद हो ख़राब प्रदर्शन कहा जा सकता है क्योंकि सुल्तान ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान की सुल्तान ने 9 लाख 40 हजार डॉलर यानि छह करोड़ 68 लाख रूपये का मामूली ओपनिंग ली थी। चीन में सुल्तान को 11000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है और प्रतिदिन करीब 40,000 शोज़ हो रहे हैं।

सलमान की ये दूसरी फिल्म है जो चीन में रिलीज़ हुई है। इससे पहले सलमान की बजरंगी भाईजान वहां रिलीज़ हुई थी। फिल्म इस साल 2 मार्च को चीन में 1700 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई । गलती से भारत चली आई पाकिस्तानी स्पेशल चाइल्ड मुन्नी को उसके घर पहुंचाने वाले बजरंगी की कहानी पर बनी कबीर खान निर्देशित इस फिल्म ने उस समय चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे दिन 3.13 मिलियन डॉलर यानि 20 करोड़ 36 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। साफ़ है कि सलमान खान अपने पुराने प्रदर्शन के आसपास ही हैं और उनकी फिल्म को लेकर वैसा कोई उत्साह चीन में नहीं है। लेकिन बजरंगी भाईजान और सुल्तान में फ़र्क इतना है है कि बजरंगी का वीकेंड 8.49 मिलियन डॉलर यानि 55 करोड़ 22 लाख रूपये का था।

चीन के बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से मुकाबला तो दूर सलमान की सुल्तान उनकी फिल्मों के पास तक भी नहीं पहुंची है।

पीके ने तीन दिन में 5.58 मिलियन डॉलर यानि 36 करोड़ 30 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

दंगल की तीन दिनों की कमाई 35 करोड़ 86 लाख रूपये थी

सीक्रेट सुपरस्टार ने पहले वीकेंड में 62 करोड़ 68 लाख रूपये बटोर लिए थे

अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान देसी से विदेशी रेसलिंग(फाइटिंग) के खिलाड़ी बने थे जो एक बार तो हौसलापस्त हो जाता है और लेकिन उसकी पत्नी उसे मोटिवेट करती हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया था। यशराज फिल्मस की सुल्तान छह जुलाई 2016 को रिलीज़ हुई थी।

ये सुल्तान अली खान नाम के हरियाणा के एक पहलवान की कहानी थी । फिल्म में अनुष्का शर्मा ने आरफा हुसैन का रोल अदा किया था जो ख़ुद एक स्टेट लेवल रेसलर थी। फिल्म में रणदीप हुडा, अमित साध और अनंत विधात शर्मा ने भी काम किया था। भारत में 36 करोड़ 54 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 300 करोड़ 45 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था ।

यह भी पढ़ें: Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री का जबरदस्त वीकेंड, इतने करोड़ हुई कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।