विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री का जबरदस्त वीकेंड, इतने करोड़ हुई कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 03 Sep 2018 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 12:01 PM (IST)

स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। मझोले बजट की ये फिल्म अब बड़ी कमाई की ओर बढ़ रही है।

Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री का जबरदस्त वीकेंड, इतने करोड़ हुई कमाई
Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री का जबरदस्त वीकेंड, इतने करोड़ हुई कमाई

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म स्त्री ने सारे अनुमानों को गलत साबित करते हुए बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के पहले तीन दिनों में 31 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

पिछले शुक्रवार को देओल्स की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के सामने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर हैं अपनी फिल्म स्त्री रिलीज़ हुई थी । अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले वीकेंड में 31 करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को इस रविवार को 13 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। स्त्री को ट्रेड सर्किल में शुरू से कम अनुमान लगाया गया था और और माना जा रहा था कि पांच करोड़ की ओपनिंग के साथ 30 करोड़ का वीकेंड होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के दर्शकों ने पसंद किया और खासकर उत्तर भारत से अच्छे कलेक्शन मिले हैं। फिल्म सिंगल स्क्रीन के साथ मल्टीप्लेक्स में भी कमाल कर गई है। स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। मझोले बजट की ये फिल्म अब बड़ी कमाई की ओर बढ़ रही है।

इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में हैं। फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत हैं । ये फिल्म कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुछ घटनाओं पर आधारित है। साल 1990 में कर्नाटक में नाले बा यानि ओ स्त्री कल आना का प्रचलन बढ़ गया था। उस दौरान ये कहा जाता था कि एक औरत (भूतनी) रोज इलाके में आ कर आपका दरवाजा खटखटाती है और अगर अपने दरवाजा खोला तो आपकी मौत हो जायेगी। इसलिए लोग अपने घर की दीवारों पर नाले बा यानि 'स्त्री कल आना' लिख दिया करते थे और मानते थे कि इसी कारण उनकी जान बच जाती है ।फिल्म के इस कहानी को चंदेरी में दिखाया गया है।

फिल्म स्त्री में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रूपये के आसपास का है।

राजकुमार राव की पिछली फिल्म फन्ने खान ने पहले वीकेंड में सात करोड़ 15 लाख रूपये का कलेक्शन किया था लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई

श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म हसीना पारकर ने पहले वीकेंड में छह करोड़ 10 लाख रूपये की कमाई की

राजकुमार राव ने इससे पहले न्यूटन के जरिये अकेले के दम पर बॉक्स ऑफ़िस और क्रिटिक्स पर अपनी छाप छोड़ी थी। वो हर बार अपने टैलेंट से सबको चौंका देते हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office : इस स्त्री का कोई मुकाबला नहीं, दूसरे दिन मचाया कमाई का कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।