विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Worldwide Collection: 'सालार' ने 14 दिनों में ही कर ली इतनी कमाई, अब डर से थर-थर कांपेगा 'एनिमल'

Published: Fri, 05 Jan 2024 05:55 PM (IST)

Salaar Worldwide Collection Day 14 प्रभास की सालार की इंडिया में भले ही चमक फीकी पड़ रही हो लेकिन दुनियाभर ...और पढ़ें

सालार दुनियाभर में 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए है तैयार / फोटो- Instagram
सालार दुनियाभर में 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए है तैयार / फोटो- Instagram

HighLights

  1. 700 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है 'सालार'
  2. 'एनिमल' पर खतरा बनकर मंडरा सकती है 'सालार'
  3. 14 दिनों में वर्ल्डवाइड सालार ने कर ली है इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Worldwide Collection Box Office Day 14: प्रभास ने फिल्म 'सालार' के साथ आखिरकार ये प्रूव कर ही दिया कि वह इतनी आसानी से हार मान कर बैठने वालों में से नहीं है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर बीतते दिनों के साथ भले ही उनकी फिल्म 'सालार' की कमाई घट रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड तो फिल्म लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है।

हफ्ते भर के अंदर ही प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 'सालार' दूसरे हफ्ते के खत्म होने के साथ ही 700 करोड़ के क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 14वें दिन मूवी ने दुनियाभर में जो कमाई की है, उसे देखते हुए एक पल 'एनिमल' को भी खतरा महसूस हो सकता है।

वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है 'सालार'

बीते साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में अब 'सालार' भी सबसे कम समय में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। वर्ल्डवाइड प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी तेजी से कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे डूब रही है 'सालार' की कश्ती, गुरुवार को बस हुई इतनी कमाई

फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने सालार की दुनियाभर में हुई कमाई के आंकड़ों की एक लिस्ट शेयर की है। 13वें दिन जहां 'सालार' ने वर्ल्डवाइड 11 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था, तो वहीं 14 दिन फिल्म की दुनियाभर में कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस फिल्म ने गुरुवार को दुनियाभर में सिंगल डे पर 9.28 करोड़ के आसपास बॉक्स ऑफिस पर कारोबार किया है।

क्यों 'एनिमल' के लिए खतरा बन सकती है 'सालार'

सालार ने 14 दिनों में ही वर्ल्डवाइड अब तक 659.69 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन अब तक 132 करोड़ तक पहुंचा है। आपको बता दें कि शाह रुख खान की 'डंकी' के एक दिन बाद ही 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन जिस रफ्तार से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, ये पहले ही डंकी को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछे छोड़ चुकी है।

इस फिल्म के पास अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए आधा जनवरी का महीना बाकी है और अगर 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर इस रफ्तार से ही आगे बढ़ी, तो ये जल्द ही 'एनिमल' के रिकॉर्ड तक पहुंच सकती और उसे ब्रेक भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Day 13: 'सालार' की दहाड़ से फिर दहला बॉक्स ऑफिस, 400 करोड़ क्लब हासिल करने के लिए दौड़ी फिल्म