यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saiyaara Collection Day 16: सैयारा का जलवा अभी जारी! शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर पलट दिया गेम
सैयारा फिल्म की दीवनागी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। सिनेमा लवर्स फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- सैयारा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 16वें दिन सैयारा ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- 300 करोड़ क्लब से महज इतनी दूर है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड लवर्स के बीच इन दिनों म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा का जिक्र खूब चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है। आइए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।
चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया है। न्यू जेनरेशन को एक्टर की हालिया रिलीज लव स्टोरी खूब पसंद आ रही है। फिल्म के गानों से लेकर सिनेमा लवर्स को इसकी लव स्टोरी खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर इसके सामने नई फिल्मों का टिक पाना भी मुश्किल हो गया है। 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार 2 ने दस्तक दी है। ऐसे में हर किसी को संभावना थी कि इसके बाद सैयारा की आंधी थम जाएगी। हालांकि, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। लोगों के बीच इस रोमांटिक फिल्म की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
सैयारा फिल्म के 16वें दिन की कमाई
अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने ओपनिंग डे पर ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले दिन मूवी ने भारत में 21.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद पहले सप्ताह में मूवी के हिस्से पूरे 172.75 करोड़ आए। दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद मूवी ने आसानी से 200 करोड़ के आंकडे़ को पार कर लिया। अब फिल्म नए लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Saiyaara Worldwide Collection: सैयारा का बाल भी बांका नहीं कर पाया सन ऑफ सरदार 2, विदेशी बाजार में दिखाया अपना दम
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सुबह तक इसकी कमाई के आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 107.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिलहाल सभी की निगाहें इस पर ही है कि यह अगले टारगेट को कब तक पार कर पाएगी।
.jpg)
300 करोड़ से कितने कदम दूर है फिल्म?
मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म का नाम इस साल की बेहतरीन कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में पहले ही शामिल हो चुका है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 16 दिनों के अंदर मूवी की कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 289.48 करोड़ हो गई है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि यह आंकड़ा कितने दिनों में 300 के पार होता है।
