विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRKPK Box Office Day 17: गदर 2 ने तीन दिन में 'रॉकी और रानी...' को चटाई धूल, टोटल कलेक्शन में दिया पछाड़

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 14 Aug 2023 09:39 AM (IST)

RRKPK Box Office Day 17 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन बीत चुके ...और पढ़ें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 17- सनी देओल ने रणवीर की फिल्म को चटाई धूल/PHOTO-Instagram
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 17- सनी देओल ने रणवीर की फिल्म को चटाई धूल/PHOTO-Instagram

HighLights

  1. 'गदर 2' और OMG 2 के बीच 'रॉकी और रानी..' की कमाई मुश्किल
  2. रॉकी और रानी की रिलीज को बीते 17 दिन
  3. गदर 2 ने तीन दिन में रॉकी और रानी को दिया पछाड़

नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK Box Office Day 17: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी की थी, लेकिन वीकेंड के बाद वर्किंग डेज पर फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली थी।

हर वीकेंड पर फैमिली ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसे-तैसे खुद को संभाल रही थी। हालांकि, अब सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'OMG 2' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन करना काफी मुश्किल हो रहा है।

17वें दिन पर महज इतना कमा पाई 'रॉकी और रानी...'

11.1 करोड़ से शानदार ओपनिंग करने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की। हालांकि, अब 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर मचाया है कि सिर्फ ओह माय गॉड-2 ही नहीं, बल्कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से हिल गई।

'गदर 2' और 'ओह माय गॉड-2' की रिलीज के बीच इस फिल्म के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है। 16वें दिन शनिवार को फिल्म ने जहां तीन करोड़ के आसपास का बिजनेस किया, तो वहीं रविवार को आलिया-रणवीर की फिल्म ने महज 4.1 करोड़ रुपए कमाए।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का कलेक्शन टोटल 130 करोड़ तक पहुंचा है। 'गदर-2' ने तीन दिन के अंदर ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कलेक्शन को बीट कर दिया है।

वर्ल्डवाइड 'रॉकी और रानी...' का ऐसा है हाल

इंडिया में भले ही धीरे-धीरे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ रहा हो, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 264 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ तक पहुंच सकती है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र और शबाना आजमी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। जया बच्चन ने भी फिल्म में शानदार काम किया है।