विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fukrey 3 Collection Day 24: 'फुकरे 3' की कमाई में बंपर उछाल, 'जवान' की आंधी में कर डाला इतने करोड़ का कारोबार

Published: Sun, 22 Oct 2023 08:16 AM (IST)

बॉलीवुड में कई कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्में बनी हैं। इन सब में फुकरे फ्रेंचाइजी काफी फेमस है। फिल्म के तीसरे पार्ट ...और पढ़ें

Fukrey 3 Cast Varun Sharma, Richa Chadha, Manjot Singh, Pankaj Tripathi and Pulkit Samrat
Fukrey 3 Cast Varun Sharma, Richa Chadha, Manjot Singh, Pankaj Tripathi and Pulkit Samrat

HighLights

  1. फुकरे गैंग की मस्ती ने किया लोगों को एंटरटेन
  2. 100 करोड़ से चंद कदमों की दूरी पर 'फुकरे 3'
  3. बाकी फिल्मों की आंधी में भी मजबूती से टिकी है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Collection Day 24: फेमस कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी फुकरे का थर्ड पार्ट फुकरे 3 काफी पसंद किया जा रहा है। स्ट्रांग कंटेंट से लबरेज यह फिल्म 'जवान' की आंधी में भी मजबूती से खड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। शनिवार की कमाई में उछाल भी देखा गया।

शनिवार की कमाई में उछाल

मृगदीप लांबा के डायरेक्शन में बनी फिल्म फुकरे 3 ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, कमाई में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन जिस रफ्तार से फुकरे 3 आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ दिनों में फिल्म शतक बना देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)

फिल्म ट्रैक्टर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और पुलकित सम्राट स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को 21 लाख तक की कमाई की। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने 13 लाख कमाए थे। इस‌‌ लिहाज से मूवी का टोटल कलेक्शन 93.66 करोड़ हो गया है।

एक नजर वीकेंड कलेक्शन पर

  • पहला हफ्ता- 66.02 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- 15.27 करोड़
  • तीसरा हफ्ता - 12.03 करोड़

'फुकरे 3' की कहानी

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि चूचा के सपने देखने की पावर का फुकरे गैंग इस्तेमाल करती है और उससे होने वाले कम से छोटे-मोटे पैसे कमाती है। वहीं, भोली पंजाबन पॉलिटिक्स में आ चुकी है। भीड़ इकट्ठा करने के लिए वह फुकरे गैंग की मदद लेती है। बाद में हनी, चूचा को भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहता है। कहानी में ट्विस्ट भी यहीं से आता है। भोली पंजाबन सबको साउथ अफ्रीका भेज देती है। यहां से शुरू होता है इनके बीच कंपटीशन का असली दौर‌।

'फुकरे 3' में वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी सबसे ज्यादा पसंद की गई है। इसके अलावा दिमाग लगाकर भोली पंजाबन के खिलाफ अपने कदम बढ़ाने वाले हनी यानी कि पुलकित सम्राट का किरदार भी लोगों को भा गया है।