Move to Jagran APP

Republic Day Box Office: दीपिका की पद्मावत के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड, क्या 5 साल बाद तोड़ेगा 'पठान'?

Republic Day 2023 Box Office पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। पठान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthPublished: Mon, 23 Jan 2023 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 02:11 PM (IST)
Republic Day Box Office: दीपिका की पद्मावत के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड, क्या 5 साल बाद तोड़ेगा 'पठान'?
Republic Day 2023 Box Office. Photo- Instagram. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकारों की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती रही हैं, मगर बहुत कम फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर सफलता मिली हो। इनमें शाह रुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे सितारे शामिल हैं। 

loksabha election banner

अगर पिछले 10 सालों में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस पर गौर करें तो सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत के नाम है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने दीपिका के साथ प्रमुख किरदार निभाये थे।

ठीक पांच साल बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर शाह रुख खान की फिल्म पठान आ रही है और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स देखकर ऐसा लगता है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनने वाला है। संयोग से पठान की लीडिंग लेडी भी दीपिका पादुकोण ही हैं। 

यह भी पढ़ें: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser- सामने आई 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर की रिलीज डेट, सलमान खान ने दिया अपडेट

पद्मावत की तरह विवादों में रही पठान

दीपिका की पद्मावत 2018 में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पेड प्रीव्यूज मिलाकर लगभग 24 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। हालांकि, भारी विरोध के चलते फिल्म की रिलीज में देरी हुई थी। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

वैसे, पद्मावत की तरह पठान भी विवादों में रही है। दीपिका पादुकोण पर फिल्माये गये फिल्म के बेशरम रंग गाने में उनकी बिकिनी के रंग को लेकर काफी बवाल मचा था। 

2021 और 2022 में छाया रहा सन्नाटा

पिछले 10 सालों में गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी के आसपास रिलीज होने वाली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस देखें तो उनका परिणाम मिला जुला रहा है। बहुत कम फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें हिट या सुपरहिट का टैग मिला हो। हालांकि, 2021 और 2022 के जनवरी महीनों में कोरोना वायरस पैनडेमिक के कारण वीराना छाया रहा था।

2013 से 2020 तक ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस का मिजाज

2020 में 24 जनवरी को स्ट्रीट डांसर 3डी और पंगा रिलीज हुई थीं। पंगा को 2.70 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। फिल्म 28.92 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन के साथ फ्लॉप घोषित की गयी थी। वहीं, स्ट्रीट डांसर 3 डी को 10.36 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। लगभग 75 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन के साथ यह घाटे में रही।

2019 में 25 जनवरी को दो बायोपिक फिल्में आयीं। मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी ने 8.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन लगभग 100 करोड़ रहा था। कंगना रनोट अपनी इस फिल्म को सफल मानती रही हैं। वहीं, 6 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली ठाकरे 31.60 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन करके फिल्म औसत रही। 

2017 में 25 जनवरी को दो बड़ी फिल्मों रईस और काबिल के बीच टक्कर हुई। शाह रुख खान की रईस ने 20.42 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 139.21 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। वहीं, काबिल ने 10.43 करोड़ की ओपनिंग ली और 127 करोड़ के आसपास लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। दोनों ही फिल्में सफल रही थीं।

2016 में 22 जनवरी को अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम रिलीज हुई थीं। एयरलिफ्ट को 12.35 करोड़ की ओपनिंग मिली और 129 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ सुपरहिट रही थी। वहीं, क्या कूल हैं हम ने 8.15 करोड़ पहले दिन जुटाये और 30.35 करोड़ का कलेक्शन करके फिल्म नुकसान में रही। 

2015 में 23 जनवरी को अक्षय कुमार की बेबी और सोनम कपूर की डॉली की डोली आयी थीं। बेबी को 9.3 करोड़ की ओपनिंग मिली और 95.50 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन के साथ फिल्म सफल रही। वहीं, डॉली की डोली को 2 करोड़ की ओपनिंग मिली, जबकि इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 19.26 करोड़ ही रहा। यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

2014 की 24 जनवरी को सलमान खान की जय हो आयी थी। इस फिल्म ने 17.50 करोड़ की ओपनिंग ली और 111 करोड़ के आसपास लाइफटाइम कलेक्शन करके फायदे में रही थी।

2013 में 25 जनवरी को रेस 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 15.12 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 102 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन के साथ सफल रही। इस फिल्म की स्टार कास्ट में सलमान खान, जॉन अब्राहम के साथ दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.