विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर 'संजू' की सुनामी, रणबीर की फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ कमाये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 30 Jun 2018 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 11:53 PM (IST)

रणबीर कपूर की फिल्म संजू को पहले दिन जितनी कमाई हुई है उस कमाई को जानकर आप बिना चौंके नहीं रह सकते l

Box Office पर 'संजू' की सुनामी, रणबीर की फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ कमाये
Box Office पर 'संजू' की सुनामी, रणबीर की फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ कमाये

मुंबई। संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन कमाई की सुनामी लाते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं l

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 34 करोड़ 75 लाख रूपये का बम्पर कलेक्शन किया है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। 29 जून को रिलीज़ हुई करीब दो घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के हर अच्छे- बुरे दौर को दिखाया गया है । आमतौर पर आजकल बड़ी फिल्में किसी त्यौहार के मौके पर रिलीज़ होती हैं ताकि लोगों को छुट्टी में सिनेमाघर तक आने में दिक्कत न हो और कमाई दोगुनी-चौगुनी हो। लेकिन संजू नॉन- हॉलिडे फिल्म रही। ये रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है, जिसे 65 से अधिक देशों में 5300 स्क्रींस में रिलीज़ किया गया। संजू की पहले दिन की कमाई से ये स्पष्ट हो जाता है कि फिल्म को पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ का कलेक्शन मिल जाएगा। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। संजू, साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।  इस फिल्म ने जिनको पीछे छोड़ दिया है, उनमें -

रेस 3 को 29 करोड़ 17 लाख रूपये

बाग़ी 2 को 25 करोड़ 10 लाख रूपये

पद्मावत को 19 करोड़ (पेड प्रीव्यू के साथ 24 करोड़ )

वीरे दी वेडिंग को 10 करोड़ 70 लाख रूपये

वैसे हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एवेंजर्स इनफिनिटी भी 31 करोड़ 30 लाख रूपये की ओपनिंग के बावजूद संजू से पीछे ही रही।

भारत में ग्रॉस कलेक्शन अब 44.55 करोड़ रूपये हो गया है।

उत्तर अमेरिका में (अमेरिका व कनाडा को मिला कर) 1.11 करोड़ रूपये

यू के में 1.19 करोड़ रूपये

ऑस्ट्रेलिया में 1.32 करोड़ रूपये

न्यूज़ीलैंड में 33 लाख रूपये

फिल्म संजू की पहली झलक जब से आई थी तब से ही लोगों ने ये मान लिया था कि इस बार रणबीर कपूर बाज़ी मार ले जाएंगे। यही कारण है कि ये रणबीर कपूर के फिल्मी जीवन की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

बेशरम -21 करोड़ 56 लाख रूपये

ये जवानी है दीवानी -19 करोड़ 45 लाख रूपये

ऐ दिल है मुश्किल - 13 करोड़ 30 लाख रूपये

तमाशा- 10 करोड़ 94 लाख रूपये

जग्गा जासूस-  आठ करोड़ 57 लाख रुपये

विधु विनोद चोपड़ा के लिए भी संजू बड़ा रिकॉर्ड बना गई। उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्मों में अब तक पीके 27 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबसे आगे थी। फॉक्स स्टार स्टूडियो के लिए संजू दूसरे स्थान पर है। सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने इस स्टूडियो को 40 करोड़ 35 लाख की ओपनिंग दिलवाई थी।

बॉलीवुड में अब तक पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों के मामले में राजकुमार हिरानी के संजू पांचवे नंबर पर आ गई है l

1 - हैप्पी न्यू ईयर – 42.60 करोड़ रूपये

2 - बाहुबली 2 (हिंदी) – 41 करोड़ रूपये

3 - प्रेम रतन धन पायो – 40.35 करोड़ रूपये

4- सुल्तान – 36.54 करोड़ रूपये

5 - संजू – 34.75 करोड़ रूपये

संजू की कहानी संजय दत्त के पुणे के येरवडा जेल की कैद से बाहर निकलने से लेकर, ड्रग्स लेने, ए के 56 राइफल रखने और उन तीन या साढ़े तीन सौ गर्लफ्रेंड तक की है। फिल्म में पिता सुनील दत्त से रिश्ते और माँ नर्गिस का प्यार भी है। फिल्म संजू को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था । संजू करीब 40 करोड़ रूपये में बनी है l भारत में 4000 और करीब 65 देशों में 1300 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई है। 

विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्मस के साथ फॉक्स स्टार स्टूडियो की इस पेशकश को लेकर बहुत बड़ा बज़ रहा है और माना जा रहा था कि संजू को पहले दिन 35 करोड़ तक जा सकती है, जो लगभग सही साबित हुआ है l संजय दत्त का पूरा जीवन परदे पर उतरने के लिए राजकुमार हिरानी को कई कलाकारों के जरुरत थी। पिता सुनील दत्त के रूप में उन्होंने परेश रावल को चुना तो माँ नर्गिस के लिए मनीषा कोइराला को। अभी की बीवी मान्यता दीया मिर्ज़ा को बनाया और दोस्त विक्की कौशल को। गर्लफ्रेंड सोनम कपूर और बायोग्राफर अनुष्का शर्मा जैसे बड़े नाम हैं। करिश्मा तन्ना संभवतः माधुरी दीक्षित, जिम सर्भ सलमान खान और सयाजी शिंदे डॉन बने हैं। अदिति गौतम प्रिय दत्त और अश्नूर कौर नम्रता दत्त हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: दूसरे हफ़्ते में रेस 3 का जो हाल हुआ उसे जानकर आप...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।