विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: संजू के सैलाब में 'बाहुबली' बहा, रेस 3 की भी 'टूटी टांग'

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 02 Jul 2018 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 11:18 AM (IST)

ये तो पता था कि संजू कुछ बड़ा करेगी लेकिन कमाई इस तरह से होगी ये तो आपको भी यकीन नहीं होगा l

Box Office: संजू के सैलाब में 'बाहुबली' बहा, रेस 3 की भी 'टूटी टांग'
Box Office: संजू के सैलाब में 'बाहुबली' बहा, रेस 3 की भी 'टूटी टांग'

मुंबई। संजय दत्त के जीवन पर बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले वीकेंड में वो करिश्मा कर दिखाया है, जो अब तब भारतीय सिनेमा में बहुत कम ही हुआ है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू ने कमाई का सैलाब लाते हुए पहले तीन दिन में 120 करोड़ छह लाख रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म को रविवार को 46 करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 34 करोड़ 75 लाख रूपये का बम्पर कलेक्शन किया है। और दूसरे दिन फिल्म को 38 करोड़ 60 लाख रूपये की प्राप्ति हुई। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है।

इतने रिकॉर्ड्स बने हैं –

रणबीर कपूर की संजू ने एक नया इतिहास गढ़ा है। ये फिल्म, हिंदी भाषा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने एक दिन में सबसे अधिक कमाई की है। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड बाहुबली- 2 ( हिंदी) के नाम रहा है, जिसने तीसरे दिन(रविवार) 46 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई की थी।

संजू साल 2018 की पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

संजू 120.06 करोड़ रूपये

पद्मावत 114 करोड़ रूपये (पांच दिन के वीकेंड और पेड प्रीव्यू के साथ)

रेस 3 106.47 करोड़ रूपये

बाग़ी 2 73.10 करोड़ रूपये

रेड 41.01 करोड़ रूपये

संजू बना 100 करोड़ क्लब का बाहुबली

आमिर खान की गजनी ने भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ का क्लब शुरू किया था और तब से अब तक 66 फिल्में हैं जो घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी हैं । बिना त्यौहार पर रिलीज़ होने वाली 10 फिल्मों की फर्स्ट वीकेंड की लिस्ट में रणबीर कपूर की संजू को दूसरा स्थान मिला है। बाहुबली 2 इस मुकाबले में पहले स्थान पर रही, जिसने पहले वीकेंड में 128 करोड़ रूपये कमाये थे। सलमान खान की टाइगर जिंदा है 114 करोड़ 93 लाख रूपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

संजू से रणबीर कपूर ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। संजू उनके जीवन में पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। संजू के बाद जो फिल्में हैं, वो हैं –

ये जवानी है दीवानी- 62.11 करोड़ रूपये

बेशरम - Rs. 47.69 करोड़ रूपये

तमाशा-  Rs. 38.23 करोड़ रूपये

ऐ दिल है मुश्किल - Rs. 35.6 करोड़ रूपये

बर्फ़ी - Rs. 34.60 करोड़ रूपये

संजू की अब तक की कमाई राजकुमार हिरानी के लिए भी सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है। उनकी पीके ने पहले वीकेंड में 95 करोड़ 41 लाख रूपये और 3 इडियट्स ने 40 करोड़ 65 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

संजू ने आल टाइम ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में भी चौथा स्थान हासिल किया है। इस क्लब के मेंबर हैं –

सुल्तान 180.36 करोड़ रूपये

प्रेम रतन धन पायो - 129.77 करोड़ रूपये

बाहुबली- द कन्क्लूजन-. 128 करोड़ रूपये

संजू Rs. 120.06 करोड़ रूपये

टाइगर ज़िंदा है - 114.93 करोड़ रूपये

29 जून को रिलीज़ हुई करीब दो घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के हर अच्छे- बुरे दौर को दिखाया गया है । आमतौर पर आजकल बड़ी फिल्में किसी त्यौहार के मौके पर रिलीज़ होती हैं ताकि लोगों को छुट्टी में सिनेमाघर तक आने में दिक्कत न हो और कमाई दोगुनी-चौगुनी हो। लेकिन संजू नॉन-हॉलीडे फिल्म संजू की कहानी संजय दत्त के पुणे के येरवडा जेल की कैद से बाहर निकलने से लेकर, ड्रग्स लेने, ए के 56 राइफल रखने और उन तीन या साढ़े तीन सौ गर्लफ्रेंड तक की है। फिल्म में पिता सुनील दत्त से रिश्ते और माँ नर्गिस का प्यार भी है। फिल्म संजू को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था ।

संजू करीब 40 करोड़ रूपये में बनी है l भारत में 4000 और करीब 65 देशों में 1300 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई है। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्मस के साथ फॉक्स स्टार स्टूडियो की इस पेशकश को लेकर बहुत बड़ा बज़ रहा है और माना जा रहा था कि संजू को पहले दिन 35 करोड़ तक जा सकती है, जो लगभग सही साबित हुआ है l

संजय दत्त का पूरा जीवन परदे पर उतरने के लिए राजकुमार हिरानी को कई कलाकारों के जरुरत थी। पिता सुनील दत्त के रूप में उन्होंने परेश रावल को चुना तो माँ नर्गिस के लिए मनीषा कोइराला को। अभी की बीवी मान्यता दीया मिर्ज़ा को बनाया और दोस्त विक्की कौशल को। गर्लफ्रेंड सोनम कपूर और बायोग्राफर अनुष्का शर्मा जैसे बड़े नाम हैं। करिश्मा तन्ना संभवतः माधुरी दीक्षित, जिम सर्भ सलमान खान और सयाजी शिंदे डॉन बने हैं। अदिति गौतम प्रिय दत्त और अश्नूर कौर नम्रता दत्त हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office पर 'संजू' की सुनामी, रणबीर की फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ कमाये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।