विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आस्था' के सहारे बॉलीवुड की नैया, Ramayana सहित 7 फिल्मों ने कमाए 4657 करोड़; लिखा कामयाबी का नया इतिहास

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

माइथोलॉजिकल फिल्में इंडियन सिनेमा के लिए हमेशा से काफी लकी रही हैं। रामायण के साथ-साथ इन छह फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया।

7 माइथोलॉजिकल फिल्मों ने बॉलीवुड को बनाया धनवान/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

7 माइथोलॉजिकल फिल्मों ने बॉलीवुड को बनाया धनवान/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. 'रामायणम्' सहित 7 फिल्मों ने कमाए 4000 करोड़

  2. 'ब्रह्मास्त्र' और 'OMG 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

  3. पौराणिक फिल्मों ने बचाई थी सिनेमा की डूबती नैया

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारत में पौराणिक फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में दिखाई गई 3 घंटे फिल्में नहीं हैं, बल्कि लोगों के लिए एक इमोशन है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुझान माइथोलॉजिकल फिल्मों की तरफ बढ़ा है।

आज हम आपको रणबीर कपूर और रामायणम् सहित इंडियन सिनेमा में बनी उन 7 पौराणिक फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने वक्त-वक्त पर बॉलीवुड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की नैया पार लगाई और कम बजट की होकर बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा इतिहास लिखा, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं था।

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)

रणबीर कपूर रामायणम् (Ramayana) से पहले ब्रह्मास्त्र में भी पौराणिक कहानियों को जोड़ा गया था। 2022 में रिलीज हुई निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म में भारतीय आध्यात्मिकता को आधुनिक फैंटेसी के साथ जोड़ा था। मूवी की कहानी को ऑडियंस के हिसाब से आसान बनाते हुए उसमें हिंदू पौराणिक कथाओं, प्राचीन ऋषियों की तपस्या और दिव्य अस्त्रों के बारे में बहुत ही खूबसूरती से बताया था। ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्डवाइड 431 करोड़ रुपए कमाए थे।

Screenshot 2026-11-18 190444

ओह माय गॉड 2 (OMG 2)

धार्मिक भावनाओं को समझते हुए अक्षय कुमार ने ओह माय गॉड 2 का सीधा कनेक्शन भगवान शिव से नहीं जोड़ा, लेकिन मूवी में उन्होंने भोलेनाथ के दूत का किरदार अदा किया था। फिल्म में कांति (पंकज त्रिपाठी) को शिव का बड़ा भक्त दिखाया गया है। कहानी का बैकग्राउंड और घटना को धार्मिक और पौराणिक परिवेश में पिरोया गया है। OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 221.08 करोड़ की कमाई की थी।

Screenshot 2026-11-18 190542

कांतारा-चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1)

ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने जब बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन बिजनेस किया, तो उन्होंने लोककथाओं पर बनी प्रीक्वल कांतारा-चैप्टर 1 को दुनियाभर की ऑडियंस तक पहुंचाने में कोई कसन नहीं छोड़ी। फिल्म की कहानी तुलुनाडु की लोककथाओं और शैव परंपरा और रक्षक दैवों से जुड़ी हुई है। ये कहानी कदंब राजवंश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मूवी ने वर्ल्डवाइड 852.36 करोड़ का बिजनेस किया।

Screenshot 2026-11-18 190542

कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 Ad)

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD का माइथोलॉजिकल कनेक्शन मुख्य रूप से चिरंजीवी अश्वत्थामा के श्राप, महाभारत युद्ध के अंत और कलयुग के चरम पर भगवान विष्णु के दसवें अवतार 'कल्कि' से जुड़ा हुआ है। निर्देशक नाग अश्विन ने मूवी में माइथोलॉजी के साथ-साथ साइंस से जुड़ी चीजें भी दर्शाई। फिल्म को मिला जुला रिव्यू मिला, लेकिन ये वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ कमाने में सफल रही।

Screenshot 2026-11-18 190729

कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)

कार्तिकेय 2 बहुत ही कम बजट की फिल्म थी, जिसमें भगवान कृष्ण की रहस्यमयी दिव्य पायल की खोज की अनोखी कहानी को मेकर्स ने पर्दे पर उतारा था, जहां कहानी की शुरुआत द्वापर युग के अंत से शुरू होती है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ ने डॉ.कार्तिकेय का किरदार निभाया था। 15 करोड़ के बजट वाली मूवी ने लाइफटाइम 121 करोड़ रुपए कमाए थे।

Screenshot 2026-11-18 190850

हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

हनुमान अंश आस्था की शक्ति और एक अच्छी कहानी का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 449 करोड़ कमाए थे। मूवी की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड है। मूवी में महाबली हनुमान के प्रति उनकी भक्ति को दिखाया गया है।

Screenshot 2026-11-18 190942

रामायणम् (Ramayana)

रामायणम् इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली माइथोलॉजिकल मूवी है। रणबीर कपूर और यश स्टारर पौराणिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

Untitled Design - 2026-11-17T182403.507

अगर इन सभी पौराणिक और डिवोशनल मूवीज की कमाई को जोड़ा जाए तो पिछले कुछ सालों में सिर्फ माइथोलॉजिकल फिल्मों से ही बॉक्स ऑफिस पर 4 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस आया है।

यह भी पढ़ें- Ramayana 2 में होगा सनी देओल का धमाल, 'हनुमान' करेंगे 'जटायु' से बड़ा कमाल; मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें- 83 साल पहले आई थी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर, Ramayana की तरह बॉक्स ऑफिस पर की थी ऐतिहासिक कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।