विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 करोड़ की Ramayana पर बरसी 'श्रीराम' की कृपा, 1 लाख से ज्यादा बिकी टिकटें; 2 दिन की कमाई कर देगी हैरान

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

सिनेमाघरों में पहले दिन निश्चित तौर पर श्री राम के नारे गूंजने वाले हैं। रणबीर कपूर की मूवी की एडवांस ...और पढ़ें

रामायण पार्ट 1 ने रिलीज से पहले की तगड़ी कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम

रामायण पार्ट 1 ने रिलीज से पहले की तगड़ी कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दो दिनों में ही रामायण के मेकर्स की भरी झोली

  2. 1 लाख से ज्यादा हुई रामायण की टिकट बिक्री

  3. मूवी को सिनेमाघरों में आने में 13 दिन हैं बाकी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट 1 साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। रणबीर कपूर 'श्रीराम' की भूमिका में क्या कमाल करते हैं, ये देखने का इंतजार दर्शक बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं।

माइथोलॉजिकल फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों को कितनी पसंद आती है, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल मूवी को लेकर लोगों में कितना ज्यादा क्रेज है, इसका अंदाजा आपको मूवी की एडवांस बुकिंग में हुई दो दिन की गजब की कमाई से लग जाएगा।

2 दिन में रामायण पार्ट 1 लाई सुनामी

रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को खुली थी। 4000 करोड़ के बजट वाली नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की एक दिन के अंदर 92 हजार से अधिक टिकट ब्रिकी हुई थी, जिससे रामायण पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग कमाई 5.44 करोड़ तक पहुंच गई थी।

अब रामायण पार्ट 1 के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की शाम तक रामायण पार्ट की 115 शहरों में 1 लाख 32 हजार से अधिक टिकट बिक्री हो चुकी है। जिससे मूवी ने ब्लॉक सीट्स के साथ 7.41 करोड़ तक की कमाई कर ली है। सिर्फ एनसीआर में ही मूवी की 1.86 करोड़ तक की टिकट बिक्री से कमाई हुई है।

Screenshot 2026-10-22 165249

रामायण पार्ट 1 की छह अलग भाषाओं में हुई इतनी कमाई

रामायण पार्ट 1 भारत में हिंदी, इंग्लिश, तमिल,तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम 6 अलग भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी वर्जन में फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन सबसे ज्यादा है। हिंदी भाषा में रामायण पार्ट 1 ने टिकट बिक्री से 6.63 करोड़ तक की कमाई की, वहीं कन्नड़ वर्जन में मूवी का कलेक्शन 42.06 लाख का हुआ है। तेलुगु में फिल्म प्री-रिलीज बुकिंग में 17.29 लाख की कमाई कर चुकी है।

Untitled design - 2026-10-22T164609.171

भारत के साथ-साथ यश स्टारर रामायण का क्रेज विदेशों में भी काफी ज्यादा है। ओवरसीज एडवांस बुकिंग में ओपनिंग-डे प्री-सेल्स लगभग 4.98 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस हुआ है। विदेशों में इस फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज नॉर्थ अमेरिका में है, क्योंकि एडवांस बुकिंग कमाई सबसे ज्यादा बाहरी देशों में वहीं हुई है।

दीवाली पर सिनेमाघरों में गूंजेगा 'जय श्रीराम'

रामायण पार्ट 1 को भारत में अभी तक 3,721 के आसपास शोज मिले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 नंवबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। रामायण का अगला पार्ट 2027 दीवाली के मौके पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'बर्बाद करे अल्फाज मेरे...' रणबीर कपूर ने भरे मंच पर मांगी माफी; Ramayana के इवेंट पर फिसली थी एक्टर की जुबान

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Collection: टिकट काउंटर खुलते ही क्रेजी हुई ऑडियंस, फिल्म की कमाई उड़ा देगी होश!