विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6वें दिन Ramayana पर बरसी लक्ष्मी जी की कृपा, माइथोलॉजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छुआ जादुई आंकड़ा 

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की? आइए जानते हैं-

'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

HighLights

  1. 'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

  2. मंगलवार को फिल्म ने कितनी की कमाई?

  3. 5 नवंबर को रिलीज हुई रामायणम्

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायणम्' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

यहां तक कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन लगभग आधा हुआ। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर से कमाई की रफ्तार पकड़ी और फिर दीवाली के दिन कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दीवाली के बाद से फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं 6वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की?

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

सैकनिल्क के मुताबिक, रामायणम् (Ramayana) ने दीवाली के बाद सोमवार को 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं मंगलवार की बात करें तो अब तक फिल्म ने 83.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 429.82 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 512.39 करोड़ रुपये हो गया है। यह कमाई 22,424 शोज और 53.4% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है। 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में पांचवें दिन तक 673 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर ली है। 6वें दिन के आंकड़े आना अभी बाकी है।

Ramayana (79)

रामायण की डे वाइज कमाई

दिन  कलेक्शन
1 64.85 करोड़ रुपये 
2  48.05 करोड़ रुपये
3 69.80 करोड़ रुपये
4 56.15 करोड़ रुपये
5 107.50 करोड़ रुपये
6 83.47 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन 429.82 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 512.39 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 673 करोड़ रुपये लगभग (5वें दिन तक)

दीवाली के बाद बढ़ी रामायण की कमाई

रामायणम् ने दीवाली के बाद कलेक्शन में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। रविवार तक फिल्म की कमाई डबल डिजीट में थी और सोमवार को इसने ट्रिपल डिजीट में जबरदस्त कमाई की। फिलहाल ये वीक भी रामायण की कमाई अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं कोई बड़ी फिल्म भी हाल फिलहाल थिएटर्स में रिलीज नहीं होगी जिसका फायदा इस वीकेंड भी फिल्म को मिलेगा।

ramayana (57)

रामायणम् के बारे में

'रामायणम्: भाग 1'  एक पौराणिक फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है। यह फिल्म दो पार्ट में बनी है। फिल्म के पहले भाग में कई कलाकार शामिल हैं, जिनमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता शामिल हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- Oscar 2027 में हुई Ramayana की एंट्री, 'गोंधल' के साथ एकेडमी अवॉर्ड्स में डंका बजाएगी रणबीर की फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।