विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19वें दिन बदल गया Ramayana की कमाई का गणित, सोमवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:12 PM (IST)

रणबीर कपूर की 'रामायणम्' (Ramayana) घरेलू और इंटरनेशनल दोनों बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है।

'रामायणम्' फिल्म का पोस्टर

'रामायणम्' फिल्म का पोस्टर

HighLights

  1. 'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19

  2. सोमवार को फिल्म ने कितनी की कमाई?

  3. 5 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिया हैं। तीसरे संडे को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था वहीं अब सोमवार को इसकी कमाई का गणित पूरी तरह बदल गया है। आइए जानते हैं माइथोलॉजिकल फिल्म ने 19वें दिन कितनी कमाई की?

'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19

सैकनिल्क के मुताबिक, एपिक फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग दर्ज की थी। इसके बाद आठ दिनों के अंदर दुनियाभर में 1000 करोड़ का माइलस्टोन पार कर लिया था। फिल्म तीन हफ्ते थिएटर्स में पूरे कर चुकी है और अब आइए जानते हैं तीसरे सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

ramayana (97)

फिल्म ने रविवार को 35.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सोमवार को इसकी कमाई में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। अब तक 19वें दिन फिल्म की कमाई 9.51 करोड़ रुपये की हुई है। जो कि 10 करोड़ रुपये के पार हो जाएगी।

डे कलेक्शन
1

64.85 करोड़ रुपये

2

48.05 करोड़ रुपये

3 69.80 करोड़ रुपये
4 56.15 करोड़ रुपये
5

107.50 करोड़ रुपये

6

94.10 करोड़ रुपये

7

70.65 करोड़ रुपये

8

53.50 करोड़ रुपये

9

48.10 करोड़ रुपये

10 72.90 करोड़ रुपये 
11

75 करोड़ रुपये

12 32 करोड़ रुपये
13 28.60 करोड़ रुपये
14 23.20 करोड़ रुपये
15 19.35 करोड़ रुपये
16 15.75 करोड़ रुपये
17 27.65 करोड़ रुपये
18 35.60 करोड़ रुपये
19 9.51 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन 952.26 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,137.72 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन  1, 693 करोड़ रुपये

इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 952.26 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,137 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइ कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 1693 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन 18वें दिन तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है, 19वें दिन का आना अभी बाकी है।

ramayana (96)

'रामायणम्' के बारे में

'रामायण: भाग 1' 2026 में रिलीज हुई पौराणिक फिल्म है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है।

एपिक फिल्म दो पार्ट में बनी है। पार्ट 1 दीवाली 2026 के ठीक पहले 5 नवंबर को रिलीज हुई और इसका दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे(Ravi Dubey), शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- Ramayana फिल्म पर विश्व हिंदू परिषद ने प्रतिबंध की मांग की, संगठन में एक करोड़ हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।