Raid 2 Collection Day 7: रेड 2 के कहर से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन की कमाई करेगी हैरान
Raid 2 Box Office Day 7 फिल्म रेड 2 की कमाई का जलवा वीक डे में भी चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी हार मानने को तैयार नहीं है और गैर छुट्टियों के दिनों में अजय देवगन की रेड पार्ट 2 शानदार कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि 7वें दिन इसका बिजनेस कितना रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 7: फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसकी बदौलक वर्किंग डे में रेड पार्ट 2 के कलेक्शन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 7वें दिन एक बार फिर से इस मूवी ने कमाल की कारोबार करके दिखाया है।
आइए जानते हैं कि बुधवार को अजय की इस मूवी के खाते में कितने करोड़ की रकम आई है और मंगलवार की तुलना में आज कितने कमाई रही है।
रेड 2 के 7वें दिन का कलेक्शन
ओपनिंग वीकेंड तक 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली रेड 2 ने नॉन हॉलिडे में भी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 100 करोड़ की रेस में शामिल ये मूवी जिस गति से कलेक्शन कर रही है, उस हिसाब से जल्द ही ये इस जादुई आंकडे़ के क्लब में शामिल हो जाएगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 7वें दिन अजय देवगन की रेड ने अनुमानित 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Vs Kesari 2 Box Office: कब जागेगी किस्मत! Ajay ने लगाई केसरी 2 की 'रेड', चकनाचूर किया Akshay का सपना
फोटो क्रेडिट- एक्स
हालांकि, मंगलवार की तुलना में रेड 2 की कमाई करीब 1-2 करोड़ कम रही है। लेकिन ये आंकड़े इतने असरदार आंके जा रहे हैं, जिनकी चर्चा होनी तो बनती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो रेड 2 साल 2025 की एक और हिट फिल्म बन गई, अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों में ये सुपर हिट कब तक बनेगी।
रेड 2 कलेक्शन ग्राफ
-
पहला दिन- 19.71 करोड़
-
दूसरा दिन- 13.05 करोड़
-
तीसरा दिन- 18.55 करोड़
-
चौथा दिन- 22.53 करोड़
-
पांचवा दिन- 7.47 करोड़
-
छठा दिन- 7.45 करोड़
-
सातवां दिन- 6 करोड़
-
टोटल- 94.75 करोड़
100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली तीसरी फिल्म बनेगी रेड
अगर आने वाले दिनों में रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूती है तो वह इस साल की ऐसा करने वाली तीसरी मूवी बनेगी। क्योंकि इससे पहले अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और विक्की कौशल स्टारर छावा ये कारनामा कर चुकी हैं। अब रेड 2 को 100 करोड़ में शामिल होने के लिए महज 6 करोड़ की जरूरत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।