यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 5: मंडे टेस्ट में टॉपर निकली रेड 2 ! 5वें दिन अचानक बदले कमाई के समीकरण
Raid 2 Box Office Day 5 फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिहाज से सफल साबित हो चुकी है। ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का शानदार प्रदर्शन जारी
- वीक डे में भी नहीं आई कोई ज्यादा गिरावट
- पांचवे दिन कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 5: रेड 2 फिल्म इस वक्त दर्शकों को दिल को जीतकर सफलता की डगर पर चल पड़ी है। ओपनिंग वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की ये मूवी अब वर्किंग डे में आ पहुंची है। जहां इस मूवी की कमाई का भविष्य तय होगा।
वीक डे की चुनौती को रेड 2 ने सोमवार को बखूबी पार किया है और रिलीज के 5वें दिन हैरान करने वाला कलेक्शन करके दिखाया है। आइए एक नजर रेड 2 की कमाई की लेटेस्ट रिपोर्ट पर डालते हैं।
सोमवार को रेड 2 ने किया कमाल
साल 2018 में आई रेड के सीक्वल के तौर पर अजय देवगन की रेड 2 ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है। जिस तरह से इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की थी तो उससे ये अनुमान पहले लग गया था कि आने वाले समय में रेड 2 और भी अधिक कारोबार करेगी।
ये भी पढ़ें- Raid 2 की सफलता का क्या है मूल मंत्र? इन 5 कारणों से मस्ट वॉच निकली अजय देवगन की फिल्म

फोटो क्रेडिट- एक्स
जिसका अंदाजा आप सोमवार को वर्किंग डे में मूवी के बंपर कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 5वें दिन रेड 2 ने करीब 7 करोड़ की कमाई की है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
जोकि नॉन हॉलिडे के हिसाब से काफी असरदार आंकड़े आंके जा रहे हैं। इस आधार पर कहा जाए तो आने वाले दिनों में रेड 2 की कमाई की स्तर और भी बढ़िया तरीके से चलता हुआ नजर आएगा। मालूम हो कि अजय देवगन की फिल्म को अगर 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचना है तो इस सप्ताह फिल्म को इसी रफ्तार से नोट छापने पड़ेगें।
रेड 2 का कलेक्शन ग्राफ
दिन कलेक्शन
-
पहला दिन 19.71 करोड़
-
दूसरा दिन 13.05 करोड़
-
तीसरा दिन 18.55 करोड़
-
चौथा दिन 22.53 करोड़
-
पांचवा दिन 7 करोड़
-
टोटल 80.83 करोड़
ग्राफ को देखकर ये आसानी से कहा जा सकता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 ने कितनी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की है। इसके साथ रेट्रो, हिट द थर्ड केस और द भूतनी जैसी मूवीज रिलीज हुईं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म कमाई के मामले में सबसे आगे निकल गई।
