Raid 2 की सफलता का क्या है मूल मंत्र? इन 5 कारणों से मस्ट वॉच निकली अजय देवगन की फिल्म
Raid 2 Box Office Success एक्टर अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस मूवी ने उ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Success Reason: 1 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 को रिलीज किया गया। आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में अजय का स्वैग फैंस को काफी पसंद रहा है, जिसके दम पर बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का दबदबा कायम है।
इस बीच हम आपको रेड पार्ट 2 की सफलता का राज बताने जा रहे हैं कि किन 5 कारणों से ये एक मस्ट वॉच मूवी बन गई है।
हिट फ्रेंचाइजी का मिला फायदा
साल 2018 में रेड को रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर पहली रेड सफल रही थी और किसी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के सक्सेस चांस पहले से हाई रहते हैं। रेड पार्ट 2 के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है और इसके लिए फैंस की जो एक्साइटमेंट थी, उसका अंदाजा फिल्म के जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में रेड फ्रेंचाइजी तीसरी किस्त के जरिए भी सिनेप्रेमियों का दिल जीतेगी।
ये भी पढ़ें- Raid 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे अजय देवगन! इन 8 अपकमिंग फिल्मों का सबको इंतजार

फिल्म की शानदार कहानी
भूराजस्व अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में अजय देवगन ने रेड 2 में अपने करियर की 75वीं रेड मारी है। निर्देशक राजकुमार गुप्ता, रितेश शाह, जयदीप यादव और करण व्यास ने मिलकर फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा और कंटेंट की नब्ज को बखूबी समझते हुए कहानी को गढ़ा है। पहले पार्ट से जोड़ते हुए दूसरे भाग को शानदार तरीके से पेश किया गया है, जिसके दम पर फिल्म का स्टोरी प्लॉट इसकी सक्सेस का एक मुख्य कारण है।
.jpg)
नेगेटिव रोल में फिर छाए रितेश देशमुख
बहुत कम ऐसे अभिनेता होते हैं, जो हर जॉनर के किरदार को निभाने का हुनर रखते हैं। रितेश देशमुख उनमें से एक हैं। रेड 2 में उन्होंने राजनेता दादा भाई की नेगेटिव भूमिका निभाई है। एक विलेन और मरजावां जैसी फिल्मों के जरिए वह पहले ही ये साबित कर चुके हैं कि खलनायक का अवतार उनपर काफी जचता है। रेड 2 के जरिए भी उन्होंने एक बार फिर से इसकी छाप छोड़ी है।
बज बना अहम कारण
अजय देवगन का स्टारडम हमेशा से उनकी फिल्मों के लिए सफलता का मूल मंत्र बनता है। रेड 2 को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त बज था और वे इसकी रिलीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रेड के इस सीक्वल के बेताबी का मुख्य कारण इसके पहले पार्ट की अपार सफलता और अजय की कमाल की एक्टिंग को जाता है।

क्लैश में अव्वल निकली रेड 2
बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का एक नहीं बल्कि तीन-चार फिल्मों के साथ क्लैश था। जिनमें द भूतनी, रेट्रो और हिट द थर्ड केस के नाम शामिल हैं। 1 मई को ये सभी फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस क्लैश में रेड 2 ने बाजी मारी और अब तक ये 73 करोड़ के कलेक्शन के साथ आगे निकल गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।