यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 vs Jaat: जाट का काल बनी रेड 2, तीसरे दिन की कमाई में कर दिया पत्ता साफ
Raid 2 Collection Day 3 अजय देवगन की फिल्म रेड 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है। ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का कब्जा
- जाट को तीसरे दिन की कमाई में छोड़ा पीछे
- अजय देवगन की फिल्म का चला जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल स्टारर फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई रखी। लेकिन इसमें अब अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 ने सेंध लगा दी है और रिलीज के तीसरे दिन ही इस फिल्म ने जाट को पटखनी दे दी है।
पहले शनिवार को कमाई के मामले में रेड पार्ट 2 अव्वल निकली है। बॉक्स ऑफिस पर मजबूत दावेदारी पेश करते हुए अजय की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। आइए एक नजर रेड 2 वर्सेज जाट (Raid 2 vs Jaat) के तीसरे दिन कलेक्शन की डिटेल्स पर डालते हैं।
जाट पर भारी पड़ गई रेड 2
सुपरस्टार सनी देओल की जाट इस साल की सफल फिल्मों की सूची में शुमार हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर नेट 90 करोड़ की कमाई करने वाली जाट को बीते महीने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन लगभग 10 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब अजय देवगन की रेड 2 ने तीसरे दिन कमाई के मामले में जाट को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे अजय देवगन! इन 8 अपकमिंग फिल्मों का सबको इंतजार
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
दरअसल रेड 2 ने पहले शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18.55 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है। जिसके दम पर अजय और रितेश देशुमख की ये मूवी जाट से कोसों आगे निकल गई है। इस तरह से रेड पार्ट 2 ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।
-
रेड 2 तीसरे दिन की कमाई- 18.55 करोड़
-
जाट तीसरे दिन की कमाई- 10 करोड़
सिर्फ सनी देओल की जाट ही नहीं बल्कि इस साल रिलीज होने वालीं फतेह, इमरजेंसी, आजाद, देवा और केसरी 2 जैसी फिल्मों को भी तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात दी है। जिसका सूची इस प्रकार है।
2025 की इन मूवीज से आगे निकली रेड 2
| फिल्म | तीसरे दिन की कमाई |
| रेड 2 | 18.55 करोड़ |
| जाट | 10 करोड़ |
| केसरी 2 | 12 करोड़ |
| देवा | 7.25 करोड़ |
| इमरजेंसी | 4.25 करोड़ |
| आजाद | 1.75 करोड़ |
| फतेह | 2.25 करोड़ |
इस तरह से अजय देवगन की रेड 2 ने अपना जलवा दिखाते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
