Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raid 2 Box Office: छावा की डगर चली रेड 2! नॉन हॉलिडे में भी चल रहा है कमाई का सिक्का

    Updated: Tue, 13 May 2025 08:48 PM (IST)

    Raid 2 Collection Day 13 अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में अपनी धाक जमाई हुई है। छुट्टी का समय बीतने के बाद भी इसके कलेक्शन पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है और रेड 2 विक्की कौशल की छावा (Chhaava) की तरह नोट छापती नजर आ रही है।

    Hero Image
    रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 13: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म का दबदबा कायम है तो वह अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर मूवी रेड 2 है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है रेड पार्ट 2 कमाई के मामले में थमने का नाम नहीं ले रही है और वीक डे में भी ये अपनी छाप छोड़ती हुई आगे बढ़ रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब छावा ने विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा के नक्शेकदम पर चलते हुए नॉन हॉलिडे में भी धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि 13वें दिन रेड 2 का बिजनेस कितना रहा है। 

    रेड 2 ने मंगलवार की इतनी कमाई

    क्राइम थ्रिलर के तौर पर अजय देवगन की रेड 2 एक शानदार पेशकश मानी जा रही है। थिएटर्स में भारी संख्या में लोग रिलीज के दूसरे सप्ताह में इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। छुट्टियां का समय बीतने के बाद अब वीक डे में एक बार फिर से रेड 2 ने अपना कमाल दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय की इस मूवी ने रिलीज के 13वें दिन करीब 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    जो नॉन हॉलिडे के हिसाब से एक शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। दूसरे सोमवार की तुलना में गौर किया जाए दूसरे मंगलवार की कमाई की तरफ तो उसमें कोई ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है। कुछ इसी तरह से छावा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के सिलसिले को जारी रखा था। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 12: सोमवार को Ajay Devgn की रेड 2 लेकर आई सुनामी, एक दिन में की बमफाड़ कमाई

    इसी आधार पर ये कहा जा सकता है कि बेशक छावा की तरह धुआंधार न सहीं लेकिन ठीकठाक कलेक्शन के तहत रेड 2 अपनी दावेदारी पेश करती हुई आगे बढ़ रही है। 

    रेड 2 कलेक्शन ग्राफ 

    • पहला दिन- 19.71 करोड़

    • दूसरा दिन-  13.05 करोड़

    • तीसरा दिन- 18.55 करोड़

    • चौथा दिन-   22.53 करोड़

    • पांचवा दिन- 7.47 करोड़

    • छठा दिन- 7.45 करोड़

    • सातवां दिन- 4.81

    • आठवां-  5.33 करोड़

    • नौवां दिन-  5.1 करोड़

    • 10वां दिन- 8.52 करोड़

    • 11वां दिन- 12.9 करोड़

    • 12वां दिन- 4.88 करोड़

    • 13वां दिन- 4 करोड़

    • टोटल- 134 करोड़

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से दौड़ी 'रेड 2', संडे को पैसों की हुई बारिश