विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Box office Collection Day 7: 700 करोड़ की तरफ पुष्पा 2 ने बढ़ाए कदम, सातवें दिन धड़ाधड़ छापे नोट

Published: Wed, 11 Dec 2024 08:22 PM (IST)

पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2) ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में हर रोज करोड़ों का कारोबार कर ...और पढ़ें

पुष्पा 2 ने तोड़ डाले ये सारे रिकॉर्ड
पुष्पा 2 ने तोड़ डाले ये सारे रिकॉर्ड

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का राज
  2. 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
  3. लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं रश्मिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2: द रूल का जलवा रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पाराज का किरदार निभाया है जो लाल चंदन की स्मगलिंग करता है। उनके लुक को देखकर ही फैंस क्रेजी हो उठे थे। यही वजह थी कि ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस को फिल्म आने का इंतजार था। खासकर उनके जतारा वाले लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। रिलीज वाले दिन सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। यही वजह है कि पुष्पा 2 ने महज एक हफ्ते में भारतीय सिनेमा में इतिहास रच डाला है।

दुनियाभर में बज रहा पुष्पा 2 का डंका

बीते दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 880 करोड़ रुपये के आसपास थी। लेकिन अब रिलीज के सातवें दिन पुष्पा 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बड़े आंकड़े को छूने के साथ ही अल्लू अर्जुन की मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर ब्रेक लगा दिया है। बाहुबली इससे इस मामले में पीछे रह गई है। सात दिन में ही अल्लू अर्जुन की यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंच गई है। वहीं बाहुबली ने ये आंकड़ा 10 दिन में छुआ था।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Worldwide Collection: फायर निकला पुष्पा! बाहुबली के 10 दिनों के रिकॉर्ड को 6 दिन में किया चकनाचूर

सुकुमार के निर्देशिन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म अब तक की सबसे बम्पर ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।

पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

पुष्पा 2 के जरिए पुष्पाराज के तौर पर अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली के तौर पर रश्मिका मंदाना ने पूरे तीन साल बाद वापसी की लेकिन उसका चार्म है कि कम नहीं हुआ। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। फिल्म ने इस दौरान वो सभी रिकॉर्ड तोड़े जिसके टूटने की उम्मीद बहुत कम थी। साउथ फिल्मों में पुष्पा ने बाहुबली 2 (40.25 करोड़ रुपये) केजीएफ चैप्टर 2 (25.57 करोड़) और आरआरआर (17 करोड़) को पछाड़ने में सफलता हासिल की है।

आइए दिन के हिसाब से जानते हैं कितना है पुष्पा का कलेक्शन

Day 0 10.65 crore (प्रीमियर शो के आंकड़े)
Day 1 164. 25 crore
Day 2 93.8 crore
Day 3 119. 25 crore
Day 4 141.5 crore
Day 5 64.45 crore
Day 6 51.55 crore
Day 7 27.71 crore
Total 672.71 crore

अल्लू अर्जन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई। वहीं फहाद फासिल ने खलनायक भंवर सिंह की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection: 'टाइगर' के आगे झुक गया पुष्पाराज, इस मामले में सलमान खान की मूवी के आगे नहीं टिकी पुष्पा 2