Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2 Hindi Collection Day 36: पुष्पाराज से पंगा नहीं! 36वें दिन Box Office पर लगाई आग, कर दिखाया ये कमाल

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को कौन सी फिल्म काबू कर पाएगी ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। हिंदी भाषा में तो ये मूवी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रही है। रिलीज के 36वें दिन भी मूवी का क्रेज कम नहीं हुआ है। गेम चेंजर के आने के बाद ऐसा लगा था कि फिल्म की स्पीड कम होगी लेकिन 36वें दिन भी मूवी ने कमाल कर दिखाया है।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Fri, 10 Jan 2025 10:26 AM (IST)
    Hero Image
    पुष्पा 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो क्रेडिट- X Account

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हिंदी भाषा में तो मूवी का हाथ पकड़ना अब बेहद ही मुश्किल हो गया है। स्त्री 2 और जवान को कुचलकर पुष्पा 2 हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि, अब भी पुष्पाराज ने बॉक्स ऑफिस पर हार नहीं मानी है और मूवी लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म का बज पहले से ही इतना मजबूत था कि फैंस भी इस बात को लेकर श्योर थे कि मूवी दमदार बिजनेस करेगी। हालांकि, ऑडियंस को ये उम्मीद नहीं थी कि ओरिजिनल भाषा तेलुगु से ज्यादा हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 का बिजनेस होगा। गुरुवार को रिलीज को 36 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी हिंदी भाषा में फिल्म करोड़ों में खेल रही है। बीते दिन इस मूवी ने क्या कमाल किया है, चलिए देख लेते हैं आंकड़े: 

    पुष्पा 2 ने हिंदी भाषा में 36वें दिन किया शानदार कलेक्शन

    आमतौर पर जब भी कोई नई और बड़े सुपरस्टार के फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो पुरानी फिल्मों के शोज और स्क्रीन्स कम हो जाते हैं, जिसका असर फिल्मों के कलेक्शन पर भी पड़ता है। हालांकि,फिल्म पुष्पा 2 के साथ ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि राम चरण जो खुद भी एक  पैन इंडिया स्टार हैं, उनकी फिल्म भी अल्लू अर्जुन की फिल्म को हिंदी बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं कर पाई है। पुष्पा 2 ने रिलीज के 36वें दिन भी करारे नोट छापे हैं। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 36 Collection: ब्रेक लगा ले पुष्पाराज! 5वें हफ्ते बढ़ी पुष्पा 2 की रफ्तार, कमाई हुई तेजतर्रार

    सैकनलिक.कॉम ने पुष्पा 2 के गुरुवार यानी कि 36वें दिन के आंकड़े शेयर किए हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने रिलीज के 36वें दिन हिंदी बेल्ट में सिंगल डे पर तकरीबन 1.40 लाख की कमाई की है।

    Photo Credit- Instagram 

    पुष्पा 2 ने इतनी कमाई के साथ हिंदी भाषा में रचा है इतिहास 

    पुष्पा 2 की हिंदी भाषा में टोटल कमाई की बात करें तो, इस मूवी ने 36 दिनों में सिर्फ टोटल 817 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये फिल्म न सिर्फ इस साल की, बल्कि इंडिया में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

    पुष्पा 2 हिंदी भाषा 36 डेज कमाई 

    पुष्पा 2 का सिंगल डे कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपए
    पुष्पा 2 हिंदी टोटल कलेक्शन  817 करोड़ रुपए 

    खासकर हिंदी में तो बड़े-बड़े सुपरस्टार शाह रुख खान  से लेकर सलमान खान तक की फिल्में सिंगल भाषा में इतनी कमाई नहीं कर पाई हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    फिलहाल पुष्पा 2 की कमाई के रास्ते में कांटे बिछाने के लिए अब राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' सिनेमाघरों में आ गई है। इसके साथ ही सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। क्या 36 दिनों तक करोड़ों में कमाई करने वाली पुष्पा 2 को ये फिल्में लाखों में लेकर आ पाएंगी, ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 35 Collection: उड़ी बाबा पुष्पाराज! वीक डे में बदले कमाई के समीकरण, अचानक आया इतना उछाल