Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2 Box Office Day 45: यहां पुष्पा पिघल गया! स्त्री 2 के आगे टेके घुटने, नहीं तोड़ पाई ये छोटा सा रिकॉर्ड

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है। हर दिन सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाकर नई फिल्मों पर खतरा बनी हुई है। हालांकि फिल्म की तरह ही स्त्री-2 के आगे बॉक्स ऑफिस पर भी पुष्पाराज पिघल गया। बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली पुष्पा 2 शुक्रवार को स्त्री 2 का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Sat, 18 Jan 2025 07:47 PM (IST)
    Hero Image
    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बन चुकी है, जिसकी चपेट में न जाने अब तक कितनी फिल्मों का भट्टा बैठ गया है। पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए जल्द ही 50 दिन पूरे हो जाएंगे। तेलुगु भाषा में के अलावा इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 44 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाई हुई थी। अब फिल्म के 45वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। शनिवार को भी सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 पर नोटों की झमाझम बारिश हुई, लेकिन मेकर्स को एक चीज का मलाल जरूर हो सकता है। इतने करोड़ कमाने के बाद भी पुष्पा 2 श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' के छोटे से रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई है। कौन सा है वह रिकॉर्ड जिसे पुष्पाराज भी नहीं तोड़ पाया, चलिए जानते हैं और देखते हैं 45वें दिन की कमाई के आंकड़े: 

    पुष्पा 2 ने शनिवार को टोटल किया इतना कलेक्शन

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को कुचलकर बॉक्स ऑफिस के सिंहासन को हासिल किया है। ये फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। खास बात ये है कि पुष्पा 2 को साउथ से ज्यादा हिंदी ऑडियंस का प्यार मिल रहा है।  44वें दिन तकरीबन पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख तक का बिजनेस किया था। अब फिल्म का 45वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Day 44: अभी कितना लड़ेगा भाऊ! पुप्षा 2 के सिंहासन को हिलाना नामुमकिन, नोटों से भरे हाथ

    सैकनलिक.कॉम के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने शनिवार को 44 लाख के आसपास सभी भाषाओं में कमाई की है। ये अभी अर्ली कलेक्शन हैं, जिनमें सुबह तक बदलाव हो सकता है। पुष्पा 2 का इंडिया में 45 दिनों में टोटल कलेक्शन 1226.09 करोड़ तक पहुंच गया है।

    Photo Credit- Imdb

    आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर पुष्पा 2 इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, तो स्त्री 2 से किस मामले में वह पीछे रह गई। ये भी हम आपको आगे बताएंगे। 

    पुष्पा 2 का 45 दिनों का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन

    पुष्पा 2 इंडिया नेट कलेक्शन  1226.09 करोड़ रुपए
    पुष्पा 2 डे 45 कलेक्शन  44 लाख रुपए
    पुष्पा 2 हिंदी कलेक्शन  806.46 करोड़ रुपए

    स्त्री 2 के किस रिकॉर्ड को ब्रेक नहीं कर पाई पुष्पा 2? 

    पुष्पा 2 की तेलुगु से ज्यादा अच्छी कमाई हिंदी भाषा में रही है। इस फिल्म ने अब तक 806 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिंदी भाषा में अपनी ओवरऑल कमाई से तो पुष्पा 2 ने स्त्री 2 को पीछे छोड़ा, लेकिन 45वें दिन के कलेक्शन के मामले में नहीं छोड़ पाई। स्त्री 2 ने रिलीज के 45वें दिन सिंगल डे पर टोटल 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    Photo Credit- Instagram 

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं, इसका पता तो ऑडियंस को कल सुबह फुल एंड फाइनल कलेक्शन सामने आने के बाद लगेगा। हालांकि, जिस तरह से 44वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में महज 65 लाख कमाए हैं, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि मूवी स्त्री 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। खासकर तब जब इमरजेंसी, आजाद, गेम चेंजर जैसी फिल्में इसके रास्ते का रोड़ा बनकर खड़ी हैं। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Day 42: भाऊ मान भी जा! खत्म नहीं हो रहा पुष्पा की गाड़ी का पेट्रोल, खाते में भरे इतने करोड़