Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2 Box Office Day 42: भाऊ मान भी जा! खत्म नहीं हो रहा पुष्पा की गाड़ी का पेट्रोल, खाते में भरे इतने करोड़

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 09:03 PM (IST)

    Pushpa 2 Box Office Collection Day 42 अल्‍लू अर्जुन (Allu Arjun)रश्‍म‍िका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्‍पा 2 (Pushpa 2) की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक तर ...और पढ़ें

    Hero Image
    कितना रहा पुष्पा 2 का 42वें दिन का कलेक्शन (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) अपनी रिलीज के बाद से ही बराबर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी और इसी के बाद से ये बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। फिल्म ने ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी भाषा में भी बढ़िया कलेक्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म ने पहले दिन कितने की ली थी ओपनिंग?

    ओरिजिनल भाषा तेलुगु में फिल्म की कमाई भले ही लाखों में आ गई हो, लेकिन हिंदी भाषा में तो वर्किंग डे पर भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की ओपनिंग हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से हुई थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

    यह भी पढ़ें:  Pushpa 2 Box Office Day 41: हट जा पीछे! गेम चेंजर और डाकू महाराज को पुष्पाराज की चुनौती, नहीं रुकी बंपर कमाई

    फिल्म के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और ये पुष्पा भाऊ का जादू ही है कि फिल्म अभी भी करोड़ो में कलेक्शन कर रही है। जबकि अन्य फिल्में या तो इतने दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिकती नहीं है या अगर टिकती भी हैं तो उनका कलेक्शन लाखों में आ जाता है।

    वर्ल्डवाइड कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

    पुष्पा: द रूल का पहला पार्ट साल 2021 में आया था जिसका नाम पुष्पा : द राइज था। फिल्म के पहले पार्ट में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पु्ष्पाराज और श्रीवल्ली के तौर पर नजर आई थी। अब तीन साल फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और ऑडियंस ने इसे जमकर प्यार दिया। फिल्म वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। 41वें दिन के कारोबार की बात की जाए तो मूवी ने दुनियाभर में 2.9 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ पुष्पा 2 ने अब तक कुल 1851.9 करोड़ का बिजनेस कर डाला है।

    कितना रहा 42वें दिन का कलेक्शन

    वहीं बॉक्स ऑफिस नेट की बात करें तो 41वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.5 करोड़ था। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में की। हिंदी में फिल्म का कलेक्शन 1.22 करोड़, तेलुगु में 25 लाख और तमिल में 3 लाख का कलेक्शन किया। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अर्ली ट्रेंडिस के हिसाब से 42वें दिन 50 लाख का कलेक्शन कर सकती है। इसके अनुसार फिल्म का कुल कलेक्शन 1223.5 करोड़ रुपये हो चुका है।

    वहीं इस बीच दो अन्य साउथ फिल्में राम चरण की गेम चेंजर और नंदमुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि ये फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और पुष्पा 2 अपने सिंहासन को बचाने में कामयाब रही।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 41 Worldwide Collection: इधर का बॉस अपुन! वर्ल्डवाइड नोटों से नहा रहा है पुष्पा भाऊ, सरपट दौड़ी कमाई