Pushpa 2 Box Office Day 41: हट जा पीछे! गेम चेंजर और डाकू महाराज को पुष्पाराज की चुनौती, नहीं रुकी बंपर कमाई
डाकू महाराज हो या फिर गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की रफ्तार को कोई भी नहीं रोक पा रहा है। बीते फ्राइडे एस शंकर के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 की कमाई में गिरावट जरूर आई थी लेकिन अब वीकेंड के बाद से एक बार फिर से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को तो फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। राम चरण के गेम चेंजर के आने से फिल्म की कमाई पर 10 जनवरी को असर जरूर हुआ था और हिंदी भाषा में भी कमाई लाखों में आ गिरी थी, लेकिन वीकेंड के बाद एक बार फिर से मूवी करोड़ों में लौट आई है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं रिलीज के 41वें दिन टोटल कितना कलेक्शन किया है, चलिए यहां पर देख लेते हैं पूरे आंकड़े:
पुष्पा 2 ने 41वें दिन एक बार फिर मचाया भौकाल
पुष्पा 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले दिन से लेकर 41 दिनों में भी फैंस के अंदर अल्लू अर्जुन की फिल्म का क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। ओरिजिनल भाषा तेलुगु में फिल्म की कमाई भले ही लाखों में आ गई हो, लेकिन हिंदी भाषा में तो वर्किंग डे पर भी करोड़ों में कमाई कर रही है। मंगलवार भी पुष्पा 2 के लिए काफी शुभ रहा है, क्योंकि मेकर्स का खाता भर गया है।
Photo Credit- Imdb
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 ने रिलीज के 41वें दिन यानी कि मंगलवार को सिंगल दिन पर तेलुगु में, 25 लाख, हिंदी भाषा में 1.25 करोड़, तमिल में 1 लाख रुपए की कमाई की है, जबकि मलयालम और कन्नड़ भाषा में पुष्पा 2 का खाता बंद हो चुका है।
1250 करोड़ की तरफ बढ़ रही है
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों में तकरीबन 1221 करोड़ की कमाई की थी, अब फिल्म का नेट कलेक्शन 1223 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म ने 41 दिनों में तेलुगु भाषा में 338.09 करोड़ कमाए हैं, जबकि हिंदी भाषा में इस फिल्म का कलेक्शन 804.53 करोड़ तक पहुंच गया है।
इंडिया नेट | 1223 करोड़ (41 दिन) | सिंगल डे कलेक्शन 41 |
हिंदी भाषा | 804.53 करोड़ | 1.25 करोड़ |
तेलुगु भाषा | 338.09 करोड़ | 25 लाख रुपए |
तमिल भाषा | 58.46 करोड़ | 1 लाख रुपए |
कन्नड़ भाषा | 7.77 करोड़ | - |
मलयालम भाषा | 14.15 करोड़ | - |
इसके अलावा तमिल में पुष्पा 2 ने टोटल 58.46 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 7.77 करोड़ रुपए और मलयालम में 14.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 दौड़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1250 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
Photo Credit- Imdb
पुष्पा 3 का है फैंस को बेसब्री से इंतजार
अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा: द राइज से पुष्पा: द रूल लाने तक में मेकर्स ने तीन साल लगा दिए हैं। 5 दिसंबर 2024 को जब पुष्पा 2 रिलीज हुई थी, तो मेकर्स ने ये क्लियर कर दिया था कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा, जिसने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।