विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office का इस हफ़्ते होगा शुभ मंगल, पर बादशाहो से सावधान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 12:03 PM (IST)

बादशाहो को 10 से 11 करोड़ और शुभ मंगल सावधान को दो से तीन करोड़ के बीच ओपनिंग लगने का अनुमान है

Box Office का इस हफ़्ते होगा शुभ मंगल, पर बादशाहो से सावधान
Box Office का इस हफ़्ते होगा शुभ मंगल, पर बादशाहो से सावधान

मुंबई। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफ़िस बादशाहो और शुभ मंगल सावधान का आमना सामना होगा। हालांकि जॉनर से लेकर बजट तक दोनों फिल्मों में कोई समानता नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इससे दोनों के बिज़नेस पर असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं कैसा होगा इनका भविष्य।

मिलन लुथरिया और अजय देवगन की जोड़ी ने इससे पहले कच्चे धागे और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। आपातकाल के दौरान ख़जाने की चोरी पर एक कहानी लेकर इस बार दोनों आ रहे हैं फिल्म बादशाहो के साथ। इस मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म में अजय के साथ इमरान हाशमी , विद्युत् जामवाल , इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता भी हैं। फिल्म में 70 के दशक का लुक है। ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में कुछ बोल्ड और हिंसा वाले सीन्स है लेकिन सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के बादशाहो को पास कर दिया। दो घंटे 16 मिनिट रनिंग टाइम वाली इस फिल्म को सेंसर ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में सनी लियोनी के लटके झटकों के साथ पूरा देसी मसाला है लेकिन ये देखना है कि सितारों की भीड़ क्या कर पाती है।

बड़ी स्टार पॉवर होने के कारण फिल्म की ओपनिंग 10 से 11 करोड़ के बीच होने का अनुमान है। हालांकि महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश से कुछ नुकसान तो जरूर होगा। वैसे फिल्म इंडिया और ओवरसीज़ में रिलीज़ होगी, जबकि पहले ऐसी ख़बर थी कि बाबा राम रहीम की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब और हरियाणा के हालात को देखते हुए रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें:विवादित टीवी शो पहरेदार पिया की... बंद

इस हफ़्ते की दूसरी बड़ी फिल्म शुभ मंगल सावधान है। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म का नाम मराठी शादी के शब्दोच्चार से कोई वास्ता नहीं रखती बल्कि कहानी मर्दानगी और नपुंसकता को लेकर है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही बज़ क्रिएट किया था। बरेली की बर्फी और टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद आयुष्मान और भूमि की ये बैक-टु-बैक फिल्म आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट की है। आनंद एल राय प्रोडक्शन की ये फिल्म कल्याण सम्यल साधम नाम की तमिल फिल्म का रिमेक है।

सेंसर ने इस कॉमेडी ड्रामा को बिना किसी कांटछांट के यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया। फिल्म की अलग तरह की कहानी और आयुष्मान व् भूमि की पुरानी केमिस्ट्री इस फिल्म को अच्छा कारोबार करने में मदद कर सकती है। ट्रेड सर्किल के मुताबिक फिल्म को दो से तीन करोड़ के बीच की ओपनिंग मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।