विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: वीकेंड पर ठंडे पड़े डैडी, सुस्त रहे Boys

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 12:05 PM (IST)

आखिरी बार साल 2013 में सनी और बॉबी देओल साथ आये थे जब यमला पगला दीवाना 2 रिलीज़ हुई थी ...और पढ़ें

Box Office: वीकेंड पर ठंडे पड़े डैडी, सुस्त रहे Boys
Box Office: वीकेंड पर ठंडे पड़े डैडी, सुस्त रहे Boys

मुंबई। छोटे या मझोले बजट की फिल्में जब दमदार होती हैं और अपनी कहानी-एक्टिंग के बल पर बॉक्स ऑफ़िस को भी हिला देती हैं तो उसके साइड इफेक्ट्स आने वाली फिल्मों पर तो पड़ते ही हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई डैडी और पोस्टर बॉयज़ के साथ।

श्रेयस तलपड़े के डेब्यू डायरेक्शन में बनी सनी और बॉबी देओल स्टारर फिल्म पोस्टर बॉयज़ ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सात करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म का तीसरे दिन यानि रविवार का कलेक्शन तीन करोड़ 10 लाख रूपये था। करीब 1200 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई और एक करोड़ 75 लाख रूपये की ओपनिंग लेने वाली पोस्टर बॉयज़ के कलेक्शन में शनिवार को तो करीब 37 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज़ की गई थी लेकिन रविवार की छुट्टी होने के बाद भी कमाई में शनिवार के मुकाबले सिर्फ 70 लाख रूपये की बढ़ोत्तरी हुई। ट्रेड पंडितों के मुताबिक सप्ताह के बाकी दिनों में अब माउथ पब्लिसिटी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि देश के कुछ भागों में पितृपक्ष की मान्यता के चलते सिनेमाघरों में भीड़ कम हो जाती हैं। सनी और बॉबी की कॉमेडी के साथ जनसंख्या घटाने को लेकर दिया गया उनका मैसेज़ दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हुआ है। आखिरी बार साल 2013 में सनी और बॉबी देओल साथ आये थे जब यमला पगला दीवाना 2 रिलीज़ हुई थी और पहले वीकेंड में फिल्म ने 22 करोड़ पांच लाख रूपये की कमाई की थी।

Box Office: पोस्टर बॉयज़ और डैडी की सुस्त शुरुआत, शुभ मंगल ने किया सबको सावधान

 

पोस्टर बॉयज़ के साथ अर्जुन रामपाल की गैंगस्टर अरुण गवली की लाइफ पर बनी 'डैडी' भी रिलीज़ हुई और उसका हाल तो और बुरा ही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में चार करोड़ 60 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म डैडी ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस से एक करोड़ 30 लाख रूपये कलेक्ट किये थे और दूसरे दिन सिर्फ 20 लाख की बढ़ोत्तरी के साथ एक करोड़ 50 लाख। रविवार को फिल्म का कलेक्शन करीब एक करोड़ 80 लाख रूपये दर्ज़ किया गया।