Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में पेद्दी की हुकूमत, 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लहरा दिया सफलता का परचम
राम चरण की पेद्दी दुनियाभर में 'धुरंधर-2' के बाद वह फिल्म है, जो तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ...और पढ़ें

पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-6/ फोटो- Instagram
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी पेद्दी
राम चरण की मूवी जल्द रिकवर कर लेगी बजट
'धुरंधर 2' के बाद क्या होगा 'पेद्दी' का राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार गदर मचा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की रफ्तार भले ही धीमी पड़ रही हो, लेकिन दुनियाभर में यह मूवी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो बेहद सरप्राइजिंग है। पेद्दी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच चुकी है।
बुधवार को 'पेद्दी' ने दुनियाभर में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
दुनियाभर में 135 करोड़ से ओपनिंग करने वाली 'पेद्दी' ने 6 दिन में ही बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से कई बड़ी फिल्मों को खिसका दिया है। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी'ने दुनियाभर में 332.1 करोड़ की कमाई महज 6 दिनों के अंदर कर ली है, जो काफी इम्प्रेसिव है।
दुनियाभर में इस मूवी ने 1 दिन में लगभग 20 करोड़ के आसपास की कुल कमाई की है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवरसीज मार्केट में इस मूवी ने 48 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। यह फिल्म जल्द ही 350 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Peddi की नाक के नीचे से इस एक्शन थ्रिलर ने उड़ाई मोटी रकम, कम बजट की मूवी ने दुनियाभर में किया 'ब्लास्ट'

बजट निकालने से बस अब कुछ ही दूर है 'पेद्दी'
बुची बाबू के निर्देशन में बनी राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' अपने बजट निकालने के काफी करीब पहुंच चुकी है। इस मूवी का बजट तकरीबन 350 करोड़ के आसपास है। जैसे ही पेद्दी 18 करोड़ की कमाई और दुनियाभर में कर लेती है, तो वह अपना पूरा बजट रिकवर कर लेगी और प्रॉफिट की तरफ कदम बढ़ा देगी।

आपको बता दें कि पेद्दी की शूटिंग कम्प्लीट करने में मेकर्स को कुल 220 दिन लगे थे। फिल्म में राम चरण के किरदार की तो तारीफ हुई, लेकिन जाह्नवी कपूर को ओवर सेक्सुअलाइज दिखाने की वजह से निर्देशक को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी खरी खोटी सुनाई।
