विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Peddi की सफलता के बाद बदले राम चरण के तेवर? बोली ऐसी बात भड़क उठा इंटरनेट, कहा- 'राजामौली की बेइज्जती है ये'

Published: Wed, 10 Jun 2026 11:26 AM (IST)

राम चरण के 'पेद्दी' को लेकर दिए गए हालिया बयान से फैंस काफी नाराज हो गए हैं। उनके मुंह से ...और पढ़ें

'पेद्दी' एक्टर राम चरण पर भड़के यूजर्स/ फोटो- Instagram

'पेद्दी' एक्टर राम चरण पर भड़के यूजर्स/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. राम चरण की बयानबाजी से भड़के यूजर्स

  2. एस एस राजामौली और सुकुमार की बताई बेइज्जती

  3. 'पेद्दी' को लेकर राम चरण ने बोली थी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इस वक्त अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, इस बीच ही राम चरण ने 'पेद्दी' (Peddi Box Office) को लेकर ऐसी बात बोल दी है, जो इंटरनेट यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और उन्होंने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। 

राम चरण ने 'पेद्दी' को बताया करियर की बेस्ट फिल्म?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण ने हाल ही में हैदराबाद में हुई थैंक यू मीट में फिल्म 'पेद्दी' को अपने करियर की टॉप टू फिल्मों में से एक बताया। अभिनेता ने कहा, "मैंने अपने शहर में एकदम शांत सिनेमाघरों को चुना था, लेकिन दर्शकों के फिल्म देखकर सीन्स पर जो रिएक्शन दिए हैं,  उन्होंने मेरा दिन बना दिया। लोगों ने मेरे कुछ सीन्स देखकर तालियां बजाई, जो मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। सच कहूं तो यह मूवी मेरी फिल्मों की लिस्ट में पहले या दूसरे स्थान पर होगी।"

 

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Day 6: पेद्दी की पावर से हिला बॉक्स ऑफिस, मंगलवार को कमाई में हुआ मोटा इजाफा

राम चरण के बयान से गुस्सा हुए फैंस

राम चरण के 'पेद्दी' को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताना उनके चाहने वालों को बिल्कुल भी रास नहीं आया। निराशा व्यक्त करते हुए एक यूजर ने रेडिट पर लिखा, "अगर पेद्दी,रंगस्थल्म मगधीरा, आरआरआर (RRR) से बेहतर है, तो यह एस एस राजामौली और सुकुमार की इंसल्ट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बेशर्मी की पराकाष्ठा है ये।"

1

ram 1

अन्य यूजर ने लिखा, "ये मगधीरा-रंगस्थल्म और आरआरआर की सच में आपने इंसल्ट की है।" एक और यूजर ने गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "वाऊ, तो इन्होंने यह निर्णय लिया है कि लोगों के सामने यह साबित करेंगे कि यह बेवकूफ हैं। इस बयान से यह साफ-साफ पता चलता है कि पेद्दी में अश्लील सीन्स के लिए सभी ने सहमति जताई थी। मैं खुश हूं कि तेलुगु ऑडियंस ने इस तरह की कहानी को रिजेक्ट कर दिया। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के सीन्स को 'ओवर सेक्सुलाइज' तरीके से दिखाना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

यह भी पढ़ें- 'पुष्पा' पर छाया Peddi का खुमार, कॉन्ट्रोवर्सी के बीच जाह्नवी कपूर को भेजा प्यार; Ram Charan के लिए कही ये बात