Peddi की नाक के नीचे से इस एक्शन थ्रिलर ने उड़ाई मोटी रकम, कम बजट की मूवी ने दुनियाभर में किया 'ब्लास्ट'
अर्जुन सर्जा की मार्शल आर्ट्स एक्शन थ्रिलर 'ब्लास्ट' ने कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ...और पढ़ें

HighLights
अर्जुन सर्जा की 'ब्लास्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई
कम बजट की फिल्म ने 'पेड्डी' को दी कड़ी टक्कर
क्या है 'ब्लास्ट' का कुल बजट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन सर्जा (Arjun Sarja) की मार्शल आर्ट्स एक्शन थ्रिलर 'ब्लास्ट' (Blast Collection) की कमाई लगातार दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। पहली बार निर्देशन कर रहे सुभाष के. राज की इस फिल्म ने अपनी एक्शन से भरपूर कहानी और फैमिली सेंट्रिक कहानी के जरिए दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है।
फिल्म राम चरण (Ram Charan) की पेड्डी (Peddi) के बीच जिस तरह से शानदार कलेक्शन कर रही है ऐसे में इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। राम चरण और जाह्नवी कपूर की बड़े प्रोडक्शन के बीच जिस तरह ब्लास्ट ने अपने लिए जगह बनाई ऐसे में इसे इग्नोर करना सरासर गलती होगी।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: हार मानने को तैयार नहीं दृश्यम 3, Peddi की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम
कितना था ब्लास्ट का बजट?
मात्र 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद इसकी कमाई में इजाफा हुआ। दूसरे दिन ब्लास्ट ने 2.15 करोड़, तीसरे दिन 4.55 करोड़ और चौथे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया।
-1781092042023.jpg)
28 मई को रिलीज हुई ब्लास्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 38.31 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड भी इसने शानदार कलेक्शन किया है।
-1781092060195.jpg)
वर्ल्डवाइड पेड्डी ने की शानदार कमाई
फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन अभी तक 57.36 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह ब्लास्ट ने पेड्डी को कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म की कहानी राजाराम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराटे टीचर हैं। वह अपनी पत्नी नीलावेनी और बेटी नीला के साथ रहता है। उनकी शांत जिंदगी में तब एक बड़ा मोड़ आता है जब एक ताकतवर कॉर्पोरेट सिंडिकेट उनके परिवार को धमकी देता है। इसके बाद कहानी क्या करवट बदलती है ये आपको फिल्म देखने के बाद ही मालूम चलेगा।
