Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pathaan Box Office: 'पठान' के साथ हिंदी सिनेमा में '500 करोड़ क्लब' का उद्घाटन, 28 दिनों में रचा इतिहास

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 07:46 PM (IST)

    Pathaan 500 Crores Box Office Collection पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर फुल स्पीड दौड़ रही है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड हैं वहीं जॉन अब्राहम नेगेटिव रोल में हैं।

    Hero Image
    Pathaan Box Office Collection Shah Rukh Khan Film 500 Crores. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा में मंगलवार को 500 करोड़ क्लब का श्रीगणेश हो गया है। इस क्लब का फीता काटने का श्रेय शाह रुख खान को जाता है, जिनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का अहम पड़ाव मंगलवार को पार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पड़ाव को पार करने में पठान को 28 दिन यानी लगभग 4 हफ्तों का समय लगा। हिंदी सिनेमा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हिंदी भाषा में 500 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली पठान ने वर्ल्डवाइड भी 1000 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। 

    ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, पठान ने मंगलवार को 1.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 28 दिनों का कलेक्शन 500.05 करोड़ हो गया। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ जमा किये थे। वीक डेज में फिल्म के ट्रेंड को देखते हुए यह पक्का हो गया था कि मंगलवार को 500 करोड़ का पड़ाव पार हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Pathaan के गाने पर दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने किया डांस, परफॉर्मेंस देख शाह रुख खान ने भी तारीफ

    सबसे तेज फिल्म बनी पठान

    500 करोड़ तक पहुंचने वाली पठान सिर्फ पहली हिंदी फिल्म नहीं, बल्कि सबसे तेज फिल्म भी है। पठान को इस पड़ाव तक पहुंचने में 28 दिन लगे हैं। इस दौरान पठान की रफ्तार इस प्रकार रही- 

    • 100 करोड़ जमा करने में पठान को सिर्फ 2 दिन लगे
    • 200 करोड़ का पड़ाव चौथे दिन पार किया
    • 300 करोड़ पार करने में फिल्म ने 6 दिन लिये
    • 400 करोड़ तक पहुंचने में पठान ने 11 दिन लिये

    विभिन्न क्लबों में शाह रुख खान की फिल्में

    दिलचस्प बात यह है कि शाह रुख खान की 300 करोड़ क्लब में कोई फिल्म नहीं थी, मगर पठान के साथ उन्होंने एक साथ 300, 400 और 500 करोड़ क्लबों की सदस्यता ले ली है। विभिन्न क्लबों में शाह रुख खान की फिल्मों की संख्या देखें तो इस प्रकार है-

    • 100 करोड़- 8
    • 200 करोड़- 3
    • 300 करोड़- 1
    • 400 करोड़- 1
    • 500 करोड़- 1

    आमिर खान रहे हैं ट्रेंडसेटर

    हिंदी सिनेमा में इन क्लबों की नींव डालने का क्रेडिट आमिर खान को जाता है, जिनकी फिल्म गजनी के साथ भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत हुई थी। इससे पहले तक कोई हिंदी फिल्म इस मुकाम तक नहीं पहुंची थी। गजनी 2008 में रिलीज हुई थी।

    200 करोड़ क्लब की शुरुआत करने का श्रेय भी आमिर खान को जाता है, जिनकी फिल्म 3 इडियट्स ने इस क्लब का फीता काटा। फिल्म 2009 में आयी थी। 

    300 करोड़ क्लब की शुरुआत आमिर की फिल्म पीके के साथ 2014 में हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म दंगल है, जिसने 387 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

    अगर भारतीय सिनेमा की बात करें तो पठान से आगे अब बस तेलुगु फिल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूजन ही है, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही है कि पठान की रफ्तार बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद थमेगी।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Worldwide Collection- पठान ने रिकॉर्डतोड़ कमाई से बनाया नया मुकाम, 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म