विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Worldwide Collection: पठान ने रिकॉर्डतोड़ कमाई से बनाया नया मुकाम, 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 21 Feb 2023 10:20 AM (GMT+05:30)

Pathaan Worldwide Collection शाह रुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। फिल्म को रिलीज ...और पढ़ें

Still Image of Shah Rukh Khan from Pathaan
Still Image of Shah Rukh Khan from Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Worldwide Collection: पठान फिल्म शाह रुख खान के करियर की टॉप एंटरटेनिंग फिल्म में से एक बन गई है। यह मूवी ताबड़तोड़ बिजनेस किए जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है और इतने कम दिनों में यह मूवी बड़ा आंकड़ा टच कर गई है। शाह रुख की लेटेस्ट मूवी पठान को सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी यानी कि पूरी दुनिया से भरपूर प्यार मिल रहा है।

पठान ने की ताबड़तोड़ कमाई

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान ने डोमेस्टिक मार्किट में 497.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यह सिर्फ हिंदी भाषा का कलेक्शन है। अगर इसमें तमिल और तेलुगू भाषा में होने वाले कलेक्शन को मिला दें, तो यह कुल 515.67 करोड़ हो जाएगा। 1000 करोड़ का बिजनेस कर यह मूवी पांचवी फिल्म बन गई है। कमाल की बात यह है कि यह आंकड़े तब के हैं, जब पठान फिल्म चाइनीज मार्किट में रिलीज नहीं हुई है।

कम हो गए हैं टिकट के दाम

पठान मूवी को वीकेंड का फायदा मिलता दिखा, जब टिकट प्राइज 200 रुपये हो गए। अब एक बार फिर टिकट के दाम कम हो गए हैं। वाईआरएफ ने यह जानकारी शेयर की है कि पठान सोमवार से शुक्रवार तक 110 रुपये में देखी जा सकती है। यानी कि जिन्होंने इस मूवी को नहीं देखा, उनके पास इस फिल्म को कम दाम में देखने का सुनहरा मौका अब भी है।

पठान का अब तक का कलेक्शन

पहला हफ्ता- 364.15 करोड़

दूसरा हफ्ता- 94.75 करोड़

तीसरा हफ्ता- 46.95 करोड़

शुक्रवार 17 फरवरी- 2.20 करोड़

शनिवार 18 फरवरी- 3.25 करोड़

रविवार 19 फरवरी- 4.15 करोड़

सोमवार - 1.25 करोड़ (यह शुरुआती आंकड़े हैं इनमें फेरबदल संभव है)

यह भी पढ़ें: Pathaan Ticket: सोमवार से शुक्रवार तक सिर्फ इतने रुपये में देखें पठान, चौथे हफ्ते में फिर गिरे टिकटों के दाम

यह भी पढ़ें: Pathaan Collection Day 26: नई मूवी के बीच भी नहीं कम हुआ पठान का जलवा, 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के बहुत करीब