Box Office की ठिठुरन दूर करने आये तारा सिंह और पठान, सिनेमाघरों में लौटीं 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्में
Pathaan Returns in Cinemas शाह रुख खान की फिल्म 2023 की पहली बड़ी रिलीज है जिसने गदर 2 की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया और 2023 को सॉलिड शुरुआत दी। टाइगर 3 को छोड़कर सभी फिल्में ओटीटी पर आ चुकी हैं और काफी बड़ी तादाद में लोग देख भी चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pathaan and Gadar 2 In Cinemas: 2024 का पहला शुक्रवार ठंडा रहा, क्योंकि कोई ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, जो बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ा सके। मकर संक्रांति के आसपास कुछ चर्चित हिंदी और साउथ फिल्में सिनेमाघरों में उतरेंगी, मगर तब तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लाया जाये, मल्टीप्लेक्स इस जुगत में लगे हैं।
इस प्लान के तहत मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आइनॉक्स ने 5 से 11 जनवरी के बीच ब्लॉकबस्टर फिल्मों का फेस्टिवल शुरू किया है, जिसके तहत 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है।
इनमें पठान, जवान, गदर 2 और टाइगर 3 शामिल हैं, जिन्हें चुनिंदा सिनेमाघरों में 5 जनवरी से दोबारा रिलीज किया गया है। इस वक्त सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल, शाह रुख खान की डंकी और प्रभास की सालार जमी हुई हैं।
किन शहरों में देख सकते हैं फिल्में?
यह फिल्म फेस्टिवल देशभर के साठ सिनेमा में जारी रहेगा। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, गोवा,चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर और लखनऊ भी शामिल हैं। इन शोज की जानकारी बुक माइ शो वेबसाइट से ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें: January 2024 Movies In Cinemas- 'मैरी क्रिसमस', 'फाइटर' और 'मैं अटल हूं' के साथ आ रहीं ये फिल्में, पूरी लिस्ट
घटाये गये टिकटों के दाम
इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को देखने के लिए इस बार ज्यादा रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ी, क्योंकि टिकट के दाम घटा दिये गये हैं। पीवीआर सिनेमाज की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, टिकट के दाम 150 रुपये से शुरू होंगे। टिकट पीवीआर की वेबसाइट और ऐप से भी बुक किये जा सकते हैं।
पठान, जवान, गदर 2 ने किया 2500 करोड़ पार
पठान पिछले साल 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया था। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल्स निभाये थे। फिल्म ने 1050 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था और 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर बनी।
गदर 2 पिछले साल की सरप्राइजिंग फिल्म रही, जिसकी ऐसी कामयाबी की किसी ने कल्पना नहीं की थी। सनी देओल की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 685 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था। जब यह लग रहा था कि इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता, तभी शाह रुख खान की जवान आ गई, जिसने 1140 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया।
यह भी पढे़ं: Upcoming South Films 2024- कल्कि 2898 एडी, देवरा, पुष्पा 2...साउथ की ये फिल्में Box Office पर लाएंगी सुनामी
25 जनवरी को दोहरा जाएगा इतिहास?
पठान की सफलता को बॉक्स ऑफिस पर फाइटर दोहरा सकती है, जो ठीक उसी दिन रिलीज हो रही है, जिस दिन पठान आई थी, यानी 25 जनवरी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो पठान के निर्देशक थे। दीपिका पादुकोण, दोनों फिल्मों को जोड़ने वाली कड़ी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।