विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2 Box Office Day 11: भगवान भरोसे हुई OMG 2, सोमवार को बिजनेस में आई भारी गिरावट, फिर भी करोड़ों में कमाई

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 22 Aug 2023 08:54 AM (GMT+05:30)

OMG 2 Box Office Collection Day 11 पंकज त्रिपाठी यामी गौतम और अक्षय कुमार स्टारर ओएमजी 2 एक गंभीर मुद्दे ...और पढ़ें

OMG 2 Box Office Collection Day 11
OMG 2 Box Office Collection Day 11

नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ओह माय गॉड दर्शकों को पसंद आ रही है। रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन ज्यादा नहीं किया गया। इसके पीछे की वजह सेंसर बोर्ड का फिल्म को क्लियर न करना माना जा सकता है, लेकिन फिर भी ओएमजी 2 अपना कमाल दिखा रही है।

ओएमजी 2 एक गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है, जो समाज को एक जरूरी मैसेज देती है। पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय कुमार के साथ फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल सभी एक्टर्स ने शानदार काम किया है, जो थिएटर्स तक दर्शकों को खींचकर ला रही है।

150 करोड़ कमाने की उम्मीद में OMG 2

ओएमजी 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 11 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर चुकी है और अब 150 करोड़ की ओर बढ़ रही है।

मंडे टेस्ट में घटा कलेक्शन

ओएमजी 2 के वीकेंड कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं, शनिवार को कलेक्शन 10.53 करोड़ और रविवार को 12.06 करोड़ रहा। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ओएमजी 2 के कलेक्शन में काफी ज्यादा घट गया।

फिल्म ने अब तक कमाए कितने करोड़ ?

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ओएमजी 2 ने मंडे टेस्ट में महज 3.60 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही रिलीज के 11 दिनों में ओएमजी 2 ने अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 117.27 करोड़ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन कर लिया है।

  • 1 दिन- 10.26 करोड़

  • 2 दिन- 15.30 करोड़

  • 3 दिन- 17.55 करोड़

  • 4 दिन- 12.06 करोड़

  • 5 दिन- 17.10 करोड़

  • 6 दिन- 7.75 करोड़

  • 7 दिन- 5.25 करोड़

  • 8 दिन- 6.03 करोड़

  • 9 दिन- 10.53 करोड़

  • 10 दिन- 12.70 करोड़

  • 11 दिन- 3.60 करोड़

लाइफ टाइम कलेक्शन- 117.27 करोड़