विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2 Box Office Day 10: गदर 2 के तूफान से OMG 2 को नहीं कोई डर, कछुए की चाल चल 150 करोड़ का पार करेगी आंकड़ा!

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 21 Aug 2023 08:49 AM (IST)

OMG 2 Box Office Collection Day 10 अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओह माय गॉड 2 अब 100 करोड़ ...और पढ़ें

OMG 2 Box Office Collection Day 10
OMG 2 Box Office Collection Day 10

नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 ने अब 150 की ओर निशाना साधा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले कछुए की चाल चल रही हो, लेकिन अपना लक्ष्य भटक नहीं रही है।

ओएमजी 2  के सामने सनी देओल की बंपर हिट बन चुकी गदर 2 मुकाबले में खड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 हर एक फिल्म को कड़ी चुनौती दे रही है और किसी की दाल गलने नहीं दे रही है। हालांकि, इस तूफान के बीच ओएमजी 2  सहमने की बजाय संभलकर चल रही है और आगे बढ़ती जा रही है।

150 करोड़ की ओर बढ़ाए कदम

ओएमजी 2  ने हाल ही में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म 150 करोड़ की ओर फुल स्पीड से दौड़ लगा रही है। ओएमजी 2  का लेटेस्ट कलेक्शन काबिल-ए- तारीफ है।

दूसरे वीकेंड पर 100 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

ओएमजी 2 के दूसरे वीकेंड के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 25 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया है। शुक्रवार को ओएमजी 2 ने 6.03 करोड़ कमाए थे। इसके बाद शनिवार को बिजनेस बढ़कर 10.53 करोड़ हो गया। इसके बाद संडे को फिल्म ने और बढ़त दिखाई।

10 दिनों में ओएमजी 2 ने कमाए कितने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ओएमजी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े है, जो बाद में कम- ज्यादा हो सकते हैं। रिलीज के 10 दिनों में ओएमजी 2 ने देशभर में 114.31 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

  • 1 दिन- 10.26 करोड़

  • 2 दिन- 15.30 करोड़

  • 3 दिन- 17.55 करोड़

  • 4 दिन- 12.06 करोड़

  • 5 दिन- 17.10 करोड़

  • 6 दिन- 7.75 करोड़

  • 7  दिन- 5.25 करोड़

  • 8  दिन- 6.03  करोड़

  • 9  दिन- 10.53 करोड़

  • 10 दिन- 12.70 करोड़

लाइफ टाइम कलेक्शन- 114.31 करोड़