विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

O Romeo Box Office: ओ रोमियो पर T-20 वर्ल्ड कप का साया, 17वें दिन कमा पाई इतनी रकम

Published: Sun, 01 Mar 2026 06:13 PM (IST)

O Romeo Day 17 Collection: शाहिद कपूर स्टारर मूवी ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही ...और पढ़ें

ओ रोमियो कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओ रोमियो कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 17वें दिन ओ रोमियो का कलेक्शन रहा इतना

  2. टी 20 वर्ल्ड कप ने बिगाड़ा फिल्म का गणित

  3. अब तक कर पाई है इतना बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो अपने तीसरें वीकेंड में आ गई है। शनिवार को कमाई में ठीकठाक इजाफा करने वाली शाहिद कपूर स्टारर इस मूवी पर आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप का साया देखने को मिला है। रविवार के दिन जब फिल्म कमाई के मामले में बढ़ोत्तरी करने की कोशिश करती है, उसी दिन टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मुकाबलों की वजह से इसके कलेक्शन पर मार देखने को मिलती है।

ओ रोमियो की रिलीज के 17वें दिन एक बार फिर से रविवार पड़ा है और इसी दिन टी 20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम वेस्टइंडीज का अहम मुकाबला भी पड़ गया है। आइए जानते हैं कि संडे को ओ रोमियो की कमाई कितनी रही है। 

17वें दिन ओ रोमियो की कमाई

वेलैंटाइन डे के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली ओ रोमियो कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इस मूवी से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं कि बॉक्स ऑफिस पर ये बंपर कलेक्शन करती हुई दिखाई देगी, लेकिन नजारा इसके विपरीत ही देखने को मिला है। 

O ROMEO DAY 14 COLLECTION

यह भी पढ़ें- O Romeo Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो ने जमाया रंग, 12वें दिन कलेक्शन में हुआ इजाफा

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 17वें दिन शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो ने अनुमानित 1.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अब इस मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ के पास पहुंच चुका है, जो इसके बजट 125 करोड़ से अभी काफी कम है। 

orm

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले की वजह से सिनेमाघरों में ओ रोमियो को देखने वाले दर्शकों की संख्या में कटौती नजर आई है। इस तरह से क्रिकेट का क्रेज कुल मिलाकर सिनेमा पर भारी पड़ता दिखा है। 

ओ रोमियो पर फ्लॉप का खतरा

जिस तरह से अब तक ओ रोमियो की कमर्शियल परफॉर्मेस देखने को मिली है, उससे ओ रोमियो पर फ्लॉप का खतरा मंडरा रहा है। फिल्म अब तक अपनी लागत से ज्यादा का कारोबार करने में सफल नहीं रही है, फिर चाहे वह डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस हो या फिर वर्ल्डवाइड, फिल्म की कमाई कम रही है। 

यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर हांफ रहा है रोमियो, 14वें दिन की कमाई रही इतनी