Move to Jagran APP

Mumbai Saga Box Office Collection Day 6: छठे दिन मुंबई सागा का बॉक्स ऑफ़िस पर हुआ ऐसा हाल, जानिए कितनी हुई कमाई

26 मार्च से मुंबई सागा के सामने साइना की चुनौती होगी जो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है। अमोल गुप्ते निर्देशित फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ हाथी मेरे साथी भी रिलीज़ होने वाली थी जो अब स्थगित कर दी गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 07:16 PM (IST)
John Abraham and Emraan Hashmi in Mumbai Saga. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा रिलीज़ के छठे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर धड़ाम हो गयी। बुधवार को फ़िल्म एक करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर सकी। छह दिनों में फ़िल्म का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 12 करोड़ हो गया है।

loksabha election banner

19 मार्च को सिनेमाघरों में आयी गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा मुंबई सागा ने बुधवार को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह पहली बार है, जब फ़िल्म के कलेक्शंस में इतनी गिरावट आयी हो। इससे पहले मंगलवार तक मुंबई सागा एक करोड़ से अधिक जमा कर रही थी। मुंबई सागा ने शुक्रवार को 2.81 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म ने 2.40 करोड़ और 3.52 करोड़ जमा किये थे, जबकि सोमवार और मंगलवार को मुंबई सागा ने 1.49 करोड़ और 1.47 करोड़ जुटाये थे। छह दिनों में फ़िल्म का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 12.60 करोड़ हो चुका है। 

संजय गुप्ता निर्देशित फ़िल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी पहली बार साथ आये हैं। यह क्राइम-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें जॉन गैंगस्टर और इमरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में हैं। इस जॉनर की फ़िल्में पहले भी दर्शक देखते रहे हैं। यह एक मसाला एंटरटेनर फ़िल्म है। फ़िल्म की सोशल मीडिया में फ़िल्म की काफ़ी चर्चा रही है।

मुंबई सागा VS साइना

26 मार्च से मुंबई सागा के सामने साइना की चुनौती होगी, जो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है। अमोल गुप्ते निर्देशित फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ राणा दग्गूबटी की फ़िल्म हाथी मेरे साथी भी रिलीज़ होने वाली थी, जो अब स्थगित कर दी गयी है। 

जानकारों का मानना है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों के बढ़ने से फ़िल्मों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दर्शक एक बार फिर सिनेमाघरों से दूरी बनाने लगे हैं। 11 मार्च को सिनेमाघरों में आयी रूही को मिले शुरुआती बॉक्स ऑफ़िस रिस्पॉन्स से फ़िल्म उद्योग को राहत मिली थी कि लम्बे ब्रेक के बाद दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। मगर, ऐसा लगता है कि फ़िल्म इंडस्ट्री एक बार फिर कोरोना का शिकार हो रही है।

यह भी पढ़ें: Bollywood Film Industry पर कोरोना की मार! 'हाथी मेरे साथी' के बाद 'बंटी और बबली 2' की रिलीज़ टली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.