विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Raniganj Box Office Day 13: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई 'मिशन रानीगंज', 13 दिनों में कमाए बस इतने करोड़

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 19 Oct 2023 08:51 AM (IST)

Mission Raniganj Box Office Collection Day 13 मिशन रानीगंज की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब है। फिल्म पहले दिन ...और पढ़ें

मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, (Instagram Image)
मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, (Instagram Image)

HighLights

  1. 13 दिनों में धड़ाम मिशन रानीगंज
  2. नेशनल सिनेमा डे फिल्म को दिया सहारा
  3. लागत निकालने को तरसी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज आगे बढ़ना तो दूर, बॉक्स ऑफिस पर टिक भी नहीं पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अब दो हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन बिजनेस के मामले में ये फिसड्डी साबित हो रही है। मिशन रानीगंज प्रॉफिट छोड़िए, लागत भी नहीं निकाल पा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंज पहले दिन से संघर्ष कर रही है। 6 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म अब थिएटर्स में 14 दिन पूरे करने वाली है। वहीं, कमाई के मामले में अभी मिशन रानीगंज बहुत पीछे है।

यह भी पढ़ें- Mission Raniganj Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंजकी हालत खराब, नहीं चल रहा अक्षय कुमार का स्टारडम

नेशनल सिनेमा डे बना सहारा

मिशन रानीगंज जब रिलीज हुई तो मुकाबले में कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। फिर भी फिल्म ने महज 2.80 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, ओपनिंग वीकेंड में कलेक्शन 12 करोड़ के करीब पहुंचा। मिशन रानीगंज ने एक हफ्ते पूरे करते-करते बिजनेस को 18 करोड़ तक ले गई। इसके बाद फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का भी फायदा मिला। टिकटों के दाम 99 रुपये होने की वजह से थिएटर्स में भारी भीड़ इकट्ठा हुई है। मिशन रानीगंज ने महज एक दिन में 4 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया।

13 दिनों में धड़ाम मिशन रानीगंज

मिशन रानीगंज के अब लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सोमवार को 70 लाख के आसपास बिजनेस किया। वहीं, मंगलवार को भी कलेक्शन 70 लाख के करीब रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को भी फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा।  Sacnilk के अनुसार, मिशन रानीगंज ने 18 अक्टूबर को 75 लाख के करीब बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म ने 13 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस 29.75 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Mission Raniganj Box Office: 'मिशन रानीगंज' 50 करोड़ कमाने को भी तरसी, क्या अक्षय में नहीं रही अब सुपरस्टार वाली बात?

  • 1 दिन- 2.80 करोड़

  • 2 दिन- 4.80 करोड़

  • 3 दिन- 5.00 करोड़

  • 4 दिन- 1.50 करोड़

  • 5 दिन- 1.50 करोड़

  • 6 दिन- 1.35 करोड़

  • 7 दिन- 1.30 करोड़

  • 8 दिन- 4.75 करोड़

  • 9 दिन- 2.05 करोड़

  • 10 दिन- 2.55 करोड़

  • 11 दिन- 0.70 करोड़

  • 12 दिन- 0.70 करोड़

  • 13 दिन- 0.75 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)

लाइफटाइम कलेक्शन-  29.75 करोड़