विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं खत्म हो रहा Mirzapur The Movie का 'भौकाल', 16वें दिन कमाई में हनुमान अंश को दी टक्कर

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:41 AM (IST)

मिर्जापुर द मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट किए हुए है।

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कमाई के मामले में मिर्जापुर द मूवी ने किया कमाल

  2. बॉक्स ऑफिस पर जारी है क्राइम थ्रिलर का भौकाल

  3. 16वें दिन मिर्जापुर द मूवी ने किया दमदार कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर ने अब फिल्म फॉर्मेट में भी कामयाबी का परचम लहराया है। मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ने अपनी शानदार कहानी के बदौलत फैंस का दिल जीता है और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। 

हनुमान अंश की बंपर सक्सेस के बीच मिर्जापुर द मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है और रिलीज के 16वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है। 

मिर्जापुर द मूवी ने 16वें दिन की बंपर कमाई

 गौर किया जाए  मिर्जापुर द मूवी के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे शनिवार को इस फिल्म ने करीब 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, ये आंकड़ा हनुमान अंश की शनिवार की 9.75 करोड़ की कमाई से बेशक आधा है, लेकिन अन्य मूवीज की तुलना में ये कड़ी टक्कर मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 8 साल पुरानी वेब सीरीज से कैसे अलग है Mirzapur The Movie? 5 कारणों से क्राइम थ्रिलर ने थिएटर्स में मचाया भौकाल

mirzapur

पिछले 4 सितंबर को मिर्जापुर द मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और तब से लेकर अब तक पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है।

जोकि वीकेंड के हिसाब से काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। मिर्जापुर द मूवी का 16वें दिन का कलेक्शन इसलिए भी असरदार माना जा रहा है, क्योंकि 15वें दिन ये मूवी 2.75 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी थी और इस लिहाज से शनिवार को इसकी कमाई में लगभग 2 करोड़ की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 

mirzapurmovie

इस आधार पर अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी का टोटल कलेक्शन 210 करोड़ के पार पहुंच गया है, जोकि काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड फिल्म अब तक 302 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ओटीटी पर सीरीज के बाद अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर द मूवी ने सफलता का नया अध्याय लिखा है।

ओटीटी पर कहां आएगी मिर्जापुर द मूवी

थिएटर्स में धमाल मचाने के कुछ समय बाद मिर्जापुर द मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। बात की जाए मिर्जापुर द मूवी के डिजिटल पार्टनर के मामले में तो वह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) है और इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' के सामने सीना तान खड़ी Mirzapur The Movie, मेकर्स को किया मालामाल; 14वें दिन अंधाधुंध कमाई