Mardaani 2 Box Office Collection Day 6: 'मर्दानी 2' की रफ़्तार पर 'दबंग 3' लगाएगी ब्रेक? जानिए अब तक की कमाई
Mardaani 2 Box Office Collection Day 6 मर्दानी 2 जिस रफ़्तार से चल रही है उसके मद्देनज़र माना जा रहा है कि फ़िल्म पहले हफ़्ते में 27-28 करोड़ का कलेक्शन तो कर ही लेगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। पहले हफ़्ते में तो रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 का सफ़र ठीकठाक चल रहा है, मगर दूसरे हफ़्ते में मर्दानी 2 के सामने दबंग 3 की महाचुनौती होगी। सलमान ख़ान की इस फ़िल्म के आने से बॉक्स ऑफ़िस पर बड़े उतार-चढ़ाव की सम्भावना है। इसका सबसे अधिक असर मर्दानी 2 पर ही पड़ेगा, जो पिछले हफ़्ते ही रिलीज़ हुई है। आइए, जान लेते हैं कि रिलीज़ के 6 दिनों में मर्दानी ने कितना कलेक्शन किया है।
मर्दानी 2 ने बुधवार को 2.25 करोड़ करोड़ जमा किये। इसके साथ मर्दानी 2 का 6 दिनों का कलेक्शन 25.90 करोड़ हो गया है। 13 दिसम्बर को आयी मर्दानी 2 ने 3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ जुटाए। सोमवार को फ़िल्म ने 2.85 करोड़ और मंगलवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर फ़िल्म के प्रतिदिन कलेक्शन देखे जाएं तो आंकड़ों में एक स्थिरता देखी जा सकती है, जो इसके मजबूत रहने का संकेत है।
यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान की दबंग 3 लाएगी तूफ़ान, पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई
#Mardaani2 is trending well on weekdays... Limited decline on Tue and Wed [vis-à-vis Mon] will help put up healthy *Week 1* total... Fri 3.80 cr, Sat 6.55 cr, Sun 7.80 cr, Mon 2.85 cr, Tue 2.65 cr, Wed 2.25 cr. Total: ₹ 25.90 cr. #India biz... Biz affected in some circuits.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 19, 2019
मर्दानी 2 को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है। रानी फ़िल्म में शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रही हैं। वहीं, टीवी एक्टर विशाल जेठवा ने फ़िल्म में विलेन का किरदार निभाया है। मर्दानी 2 की कहानी यौन दुष्कर्म के अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने पर आधारित है।
मर्दानी 2 जिस रफ़्तार से चल रही है, उसके मद्देनज़र माना जा रहा है कि फ़िल्म पहले हफ़्ते में 28-29 करोड़ का कलेक्शन तो कर ही लेगी, मगर इसके बाद राह थोड़ा मुश्किल नज़र आ रही है। शुक्रवार (20 दिसम्बर) को सलमान ख़ान की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी।
सलमान ख़ान की स्टारडम और दबंग सीरीज़ की लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि फ़िल्म बड़े पैमाने पर दर्शक खींचेगी। ख़ासकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरोे में दबंग 3 का जलवा रहेगा। हालांकि मल्टीप्लेक्सेज़ में मर्दानी 2 को ठकीठाक दर्शक मिल सकते हैं।