विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Marco Collection Day 9: 'पुष्पाराज' की तरह फुल फायर निकला 'मार्को', 9 दिन में कर डाली धुआंधार कमाई

Published: Sun, 29 Dec 2024 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2024 10:47 AM (IST)

Marco Box Office Collection Day 9 मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक हनीफ अडेनी की एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्को की चर्चा ...और पढ़ें

मार्को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit- X)
मार्को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit- X)

HighLights

  1. मार्को का बॉक्स ऑफिस पर कमाल
  2. 9 दिन में कर डाली इतनी कमाई
  3. एक्शन थ्रिलर के तौर पर खरी उतरी मूवी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Marco Box Office Collection Day 9 Report: मौजूदा समय में एक्शन थ्रिलर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला देखने को मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर आप अल्लू अर्जुन स्टारर मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) का नाम ले सकते हैं। अतीत में केजीएफ चैप्टर 2 और एनिमल जैसी मूवीज ने कमाल कर के दिखाया है। 

अब इस कड़ी में नया नाम मलयालम सिनेमा की लेटेस्ट मूवी मार्को का शामिल हो रहा है। एक्टर उन्नी मुकुंदन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। आइए जानते हैं कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन कैसा रहा है। 

मार्को की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़

साल खत्म होने तक साउथ सिनेमा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरने का काम जारी रखा है। तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 के बाद मलयालम मूवी मार्को ने भी अपनी छाप छोड़ी है। बीते 20 दिसंबर को मार्को को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है और इसके बाद इस फिल्म ने काबिल ए तारीफ कमाई की है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 9वें दिन मार्को ने 2.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 

ये भी पढे़ं- Pushpa 2 Box Office: फुल ऑन पैसा वसूल रहा पुष्पा, इन फिल्मों को रौंदकर बॉक्स ऑफिस पर कर रहा राज

फोटो क्रेडिट- एक्स

हैरान करने वाली बात ये है कि मार्को को सिर्फ हिंदी और मलयालम भाषा में ही रिलीज किया गया है और इसके बावजूद इस फिल्म की कारोबार प्रभावशाली रहा है। बीते शनिवार को इस मूवी ने मलयालम भाषा में 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जबकि हिंदी बेल्ट में ये आंकड़ा 30 लाख के आस-पास रहा है। 

मार्को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ

    दिन       कमाई
  पहला दिन      4.3 करोड़
  दूसरा दिन      4.65 करोड़
  तीसरा दिन      5.2 करोड़
  चौथा दिन      3.9 करोड़
  पांचवां दिन      3.5 करोड़
  छठा दिन      3.5 करोड़
  सातवां दिन      2.55 करोड़
  आठवां दिन      2.3 करोड़
  नौवां दिन      2.70 करोड़
       कुल      32.60 करोड़

फोटो क्रेडिट- एक्स

बता दें कि मार्को ने शुक्रवार की तुलना में शनिवार को वीकेंड का फायदा पूरी तरह से उठाया है और इस आधार पर इसकी कमाई में 9वें दिन करीब 40 लाख का इजाफा देखने को मिला है। 

ये भी पढ़ें- Mufasa Box Office Day 8: लो हो गया Pushpa 2 का काम तमाम! दुनियाभर में बेरहमी से कुचलकर 'मुफासा' निकली आगे