Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maidaan Day 1 Box Office: 'शैतान' के बाद 'मैदान' में चमके अजय देवगन, ओपनिंग डे पर फिल्म ने की इतनी कमाई

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 10:16 PM (IST)

    Maidaan Box Office Collection Day 1 शैतान फिल्म की सक्सेस के बाद आज से अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। स्पोर्ट्स ड्रामा इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच मैदान के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं।

    Hero Image
    मैदान ने पहले दिन की शानदार कमाई (Photo Credit-X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Box Office Opening Day Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुचर्चित फिल्म मैदान आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे वक्त से इसकी रिलीज के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे थे, ऐसे में ईद पर जाकर उनकों इसे देखने का मौका मिला है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच मैदान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि निर्माता बोनी कपूर की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कोराबार कर लिया है। 

    शैतान के बाद चमका मैदान

    अजय देवगन की पिछली फिल्म शैतान (Shaitaan) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। उसी ट्रेंड को मैदान के जरिए उन्होंने जारी रखा है। सोशल मीडिया पर अब तक मैदान को लेकर फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है, जो इस फिल्म के दर्शकों में हाइप को और अधिक बढ़ा रहा है। 

    इस बीच सैकनिल्क की तरफ से मैदान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमानित आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनके मुताबिक अजय की इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन करीब 7 करोड़ की कमाई कर डाली है। 

    ये भी पढ़ें- कौन हैं इंडियन फुटबाल के जादूगर सैयद अब्दुल रहीम, Ajay Devgn निभा रहे हैं जिनका रोल?

    अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग

         फिल्म         कलेक्शन
        मैदान          7 करोड़
        शैतान         15.21 करोड़
        भोला         11.20 करोड़
        दृश्यम 2         15.38 करोड़
        थैंक गॉड           8.20 करोड़

    पहली बार स्पोर्ट्स ड्रामा का हिस्सा बने अजय 

    ये पहला मौका है जब अजय देवगन बतौर कलाकार किसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने हैं। मैदान में अजय ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका को अदा किया है। 

    ये भी पढ़ें- Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' को बनने में लगे चार साल, जूतों से लेकर फुटबाल तक, एक-एक डिटेल पर किया गया काम