विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahavatar Narsimha Collection Day 20: महावतार नरसिम्हा से हार गई Raid 2, टूट गया लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड

Published: Thu, 14 Aug 2025 07:17 PM (GMT+05:30)

Mahavatar Narsimha Box Office महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस पर तेज दहाड़ लगा रही है। विष्णु भगवान के चौथे अवतार पर ...और पढ़ें

महावतार नरसिम्हा ने तोड़ा रेड 2 का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram
महावतार नरसिम्हा ने तोड़ा रेड 2 का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. महावतार नरसिम्हा ने तोड़ा रेड 2 का रिकॉर्ड
  2. सैयारा से ज्यादा हर दिन हिंदी में कमा रही है फिल्म
  3. विष्णु भगवान के चौथे अवतार की कहानी जीत रही है दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक एनिमेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर गदर मचा देगी, ये किसी ने सोचा भी नहीं था। ये फिल्म हर दिन कमाई में एक नया मुकाम हासिल कर रही है। होम्बले प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी हुई थी, लेकिन अब मूवी ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि सैयारा भी इससे पीछे रह गई है। 

हर दिन ये फिल्म हिंदी भाषा में सैयारा से कई गुना ज्यादा कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अब फिल्म ने पहला निशाना साध दिया है। महावतार नरसिम्हा ने सीधा प्रहार अजय देवगन की मूवी रेड 2 पर किया है और फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

सैयारा से कमाई में कितनी आगे महावतार नरसिम्हा? 

महावतार नरसिम्हा को साउथ से ज्यादा ऑडियंस हिंदी में मिल रही हैं। बॉलीवुड के हार्डकोर फैंस सैयारा से ज्यादा इस फिल्म को देखने थिएटर में जा रहे हैं। एनिमेटेड फिल्म को इंडिया में पांच भाषाओं हिंदी-तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Collection Day 19: भारतीय बाजार में एनिमेटेड फिल्म का दबदबा, शुभ रहा मंगल

Photo Credit- Imdb

 सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जहां सैयारा ने सिर्फ 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, तो वहीं महावतार नरसिम्हा ने सिर्फ हिंदी भाषा में 3.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई 138.9 करोड़ है। इसके अलावा कन्नड़ में मूवी ने 20 दिनों में 5.63 करोड़, तेलुगु में 38.25 करोड़, तमिल में 2.51 करोड़ और मलयालम में 46 लाख का बिजनेस किया है।

वर्ल्डवाइड  236.25 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  185.75 करोड़ रुपए
इंडिया ग्रॉस  221.25 करोड़ रुपए
ओवरसीज  15 करोड़ रुपए
हिंदी  138.9 करोड़ रुपए
बुधवार कलेक्शन  4 करोड़ रुपए

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाला रेड 2 का रिकॉर्ड

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महावतार नरसिम्हा ने महज 20 दिनों के अंदर ही  185.75 करोड़ का नेट कलेक्शन करते हुए रेड 2 का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म का टोटल लाइफटाइम कलेक्शन 173.05 करोड़ तक था। महावतार नरसिम्हा जहां इंडिया में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है, तो वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ये आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है। 

Photo Credit- Imdb

दुनियाभर में महावतार नरसिम्हा की कमाई 236.25 करोड़ तक की हुई है और ओवरसीज मार्केट में मूवी ने कुल 15 करोड़ तक का बिजनेस किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये विष्णु भगवान के चौथे महावतार नरसिम्हा की कहानी हैं, जिन्होंने अपने भक्त प्रहलाद की सुरक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का अंत किया था। 

यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Collection: पूरी दुनिया में बजा महावतार नरसिम्हा का डंका, ऐतिहासिक रही 17वें दिन की कमाई