Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan साढ़े 4 हजार स्क्रीन में होगी रिलीज, एक दिन में दिखाए जाएंगे 16 हजार शो
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office सलमान खान फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। अब वह जल्द फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आनेवाले है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान साढ़े 4 हजार स्क्रीन में रिलीज की जा रही है। वहीं, 1 दिन में इसके 16 हजार शो होने वाले हैं। सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली 2019 के बाद यह पहली फिल्म होगी। उनकी पिछली फिल्म भारत ईद पर रिलीज हुई थी।
किसी का भाई किसी की जान फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है
किसी का भाई किसी की जान फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी की अहम भूमिका है। किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार शाम शुरू हुई है। इसके पहले, इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया गया है। सलमान खान अन्य कलाकारों के साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आये है। इसके गाने और प्रोमो को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में काफी दमदार एक्शन भी है।
सलमान खान की फिल्म भारत में 4500 स्क्रीन में रिलीज होगी
सलमान खान की फिल्म साढ़े 4 हजार स्क्रीन में रिलीज होगी। वहीं, भारत में फिल्म के 16 हजार शो दिखाए जाएंगे। विदेशों में इसे 12 सौ स्क्रीन में रिलीज किया जा रहा है। इंटरनेशनल सर्किट की बात करें तो डिस्ट्रीब्यूशन कम है। सलमान खान की फिल्म ईद के 1 दिन पहले रिलीज हो रही है। इसलिए पहले दिन की कमाई दूसरे दिन के मुकाबले कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी को इस फिल्म से काफी अपेक्षाएं है।
सलमान खान किसी का भाई किसी की जान के बाद टाइगर 3 में नजर आएंगे
सलमान खान किसी का भाई किसी की जान के बाद टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ की अहम भूमिका होगी। टाइगर 3 में के बाद वह टाइगर वर्सेस पठान में नजर आएंगे। हाल ही में, इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया था। इसमें शाह रुख खान भी नजर आयेंगे। दोनों 1995 के बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले दोनों ने करण अर्जुन में एक साथ काम किया था।