यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khichdi 2 Box Office Collection: Tiger 3 की आंधी में 'खिचड़ी 2' की सॉलिड एंट्री, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
Khichdi 2 Collection Day 1 बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक स्टारर फिल्म खिचड़ी 2 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

HighLights
- ओपनिंग डे पर 'खिचड़ी 2' ने कमाए इतने करोड़
- टाइगर 3 के बीच 'खिचड़ी 2' की शानदार शुरुआत
- सलमान खान की फिल्म के आगे 'खिचड़ी 2' ने दिखाया दम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khichdi 2 Box Office Collection Day 1: कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। शुक्रवार को 'खिचड़ी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के धमाकेदार प्रदर्शन के बीच 'खिचड़ी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एंट्री मारी है। जिसका अंदाजा आप 'खिचड़ी 2- मिशन पांथुकिस्तान' के पहले दिन की कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
ओपनिंग डे पर 'खिचड़ी 2' ने कमाए इतने करोड़
लंबे समय से फैंस 'खिचड़ी 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। डायरेक्टर आतिश कपाड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का दिल पहले जीत रखा है। अब सिनेमाघरों में भी 'खिचड़ी 2' को ओपनिंग डे पर ठीक-ठीक रिस्पॉन्स मिला है।

सलमान खान की टाइगर 3 के बीच लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली 'खिचड़ी 2' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। दरअसल रिलीज के पहले दिन 'खिचड़ी 2' ने 1.1 करोड़ नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। कमाई के इन आंकड़ों से ये साफ जाहिर होता है कि 'खिचड़ी 2' को पहले दिन दर्शकों ने काफी प्यार दिया है।
जहां एक तरफ टाइगर 3 के आगे बाकी फिल्मों की कमाई ढिली पड़ गई है, वहीं 'खिचड़ी 2' को बंपर शुरुआत मिली है। खासतौर पर गुजरात की ऑडियंस ने 'खिचड़ी 2' को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
कॉमेडी का ओवरडोज है 'खिचड़ी 2'
जिस तरह से 'खिचड़ी 1' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ठीक उसी राह पर अब 'खिचड़ी 2' भी चलती हुई नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर जिस तरह से सिनेमाघरों में लोग इस मूवी को देखने के लिए पहुंचे और फिल्म को लेकर जो रिव्यू सामने आ रहे हैं, उससे ये साफ कहा जा सकता है कि इस फिल्म में कॉमेडी के ओवरडोज ने हर किसी का दिल जीता लिया है।
