Jumanji Box Office Collection Day 4: 'जुमानजी' का जलवा जारी, सोमवार को शानदार कमाई
Jumanji Box Office Collection Day 4 साल 2019 हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए अच्छा रहा है। इसी साल आयी एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिये।
नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल का ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक में शानदार सफ़र जारी है। जुमानजी ने इसके साथ रिलीज़ हुई सभी बॉलीवुड फ़िल्मों से बेहतर कमाई की है।
शुक्रवार को रिलीज़ हुई जुमानजी ने 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले गुरुवार को पेड प्रीव्यूज़ के ज़रिए 1.15 करोड़ जुटा लिये थे। शनिवार को फ़िल्म ने 8.35 करोड़ इकट्ठा किये, जबकि रविवार को 10.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में लगभग 40 फीसदी की गिरावट आयी, जो सामान्य है और वर्किंग डेज़ में कलेक्शंस इतना गिरते ही हैं। पहले सोमवार को जुमनजी ने 3.01 करोड़ जमा किये और इसके साथ ही फ़िल्म का 4 दिनों के नेट कलेक्शन 27.66 करोड़ हो चुका है।
#Jumanji: #TheNextLevel witnesses slightly higher than expected decline on Day 4 [40.40%] vis-à-vis Day 1... Thu previews 1.15 cr, Fri 5.05 cr, Sat 8.35 cr, Sun 10.10 cr, Mon 3.01 cr. Total: ₹ 27.66 cr Nett BOC. #India biz. All versions. #JumanjiTheNextLevel— taran adarsh (@taran_adarsh) December 17, 2019
ग़ौरतलब है कि जुमानजी इसके साथ रिलीज़ हुई दोनों हिंदी फ़िल्मों मर्दानी 2 और द बॉडी से बेहतर परफॉर्म कर रही है। मर्दानी 2 ने रिलीज़ के 4 दिनों में 21 करोड़ के आसपास कमाई की है, वहीं द बॉडी पूरी तरह फेल हो चुकी है और फ़िल्म के कलेक्शंस बेहद कम हैं।
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 ने पहले सोमवार को किया बेहतरीन कलेक्शन
जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल को जेक कैसडन ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में द रॉक ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरेन गिलन और निक जोनस ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। यह जुमानजी फ्रैंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। जुमानजी एडवेंचर कॉमेडी थ्रिलर फ़िल्म है, जो बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गयी है।
साल 2019 हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए अच्छा रहा है। इसी साल आयी एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिये। यहां तक कि एवेंजर्स एंडगेम इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है। यह रिकॉर्ड अभी तक कोई भारतीय फ़िल्म नहीं तोड़ सकी है। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस फ़िल्म ने 365 करोड़ का कलेक्शन किया है। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसने 318 करोड़ जमा किये थे।