Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: सोमवार को डटी रही रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', 'द बॉडी' का निकला दम
Mardaani 2 Box Office Collection Day 4 ओवरसीज़ में भी मर्दानी 2 ने दर्शकों को अपनी तरफ़ खींचा है। फ़िल्म ने 15 दिसम्बर तक ओवरसीज़ में 5 करोड़ से अधिक जुटा लिये हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसके चलते फ़िल्म ने पहले सोमवार को भी ठीकठाक कलेक्शन किया है। इसे मिलाकर 4 दिनों में मर्दानी का नेट कलेक्शन 21 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।
शुक्रवार (13 अक्टूबर) को मर्दानी 2 भारत में 1600 और ओवरसीज़ में 505 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ने 3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ जमा किये थे। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 18.15 करोड़ बटोर लिये। सोमवार को फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं।
मर्दानी के कलेक्शंस भी गिरे और अनुमान है कि फ़िल्म ने पहले सोमवार को लगभग 3 करोड़ जमा किये हैं। अगर ओपनिंग के आंकड़ों से तुलना करें तो पहले सोमवार की कमाई ठीकठाक मानी जाएगी। अब चार दिनों में मर्दानी 2 का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 21 करोड़ के आस-पास हो गया है। मर्दानी 2 दक्षिण भारत में फ़िल्म अंग्रेजी के सबटाइटल्स के साथ दिखायी जा रही है।
उधर, ओवरसीज़ में भी मर्दानी 2 ने दर्शकों को अपनी तरफ़ खींचा है। तरण आदर्श के मुताबिक फ़िल्म ने 15 दिसम्बर तक ओवरसीज़ में 8.20 लाख डॉलर यानि लगभग 5.81 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं। अगर मुख्य फ़िल्म बाज़ारों की बात करें तो अमेरिका और कनाडा में फ़िल्म ने 1.84 लाख डॉलर, यूएई और खाड़ी देशों में 4.20 लाख डॉलर और ब्रिटेन में 50 हज़ार डॉलर का कारोबार किया है। ओवरसीज़ में फ़िल्म की यह अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।
#Mardaani2 - #Overseas - Opening Weekend [till 15 Dec 2019]: $ 820k [₹ 5.81 cr]... Key markets...
⭐ #UK: $ 50k
⭐ ROW: $ 166k
Few cinemas yet to report.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 16, 2019
'मर्दानी 2' में रानी शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर के रोल में हैं, जो अपने फ़र्ज़ के लिए समर्पित, साहसी और अपराधियों के लिए डर का दूसरा नाम है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे अपराधी को पकड़ने के विषय पर आधारित है, जो महिलाओं के ख़िलाफ़ बेहद क्रूरता के साथ अपराध को अंजाम देता है। इसकी उम्र भी बेहद कम है। फ़िल्म में इस क्रूर और कम उम्र अपराधी का रोल में टीवी एक्टर विशाल जेठवा ने निभाया है।
इसके साथ रिलीज़ हुई इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फ़िल्म द बॉडी की हालत बेहद खस्ता है। बॉलीवुड हंगामा बेवसाइट के अनुसार, फ़िल्म ओपनिंग वीकेंड में लगभग 2 करोड़ ही जमा कर सकी थी।